spot_img

Railway News: गोमती नगर-जयपुर एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां, गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगी राहत

spot_img
- Advertisement -

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 19716 गोमती नगर-जयपुर एक्सप्रेस सहित लखनऊ होकर चलने वाली 12 ट्रेनों में एक मई से अलग-अलग तारीखों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त बोगियां लगाएगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गर्मी की छुट्टियों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 19715 जयपुर-गोमती नगर (लखनऊ)-जयपुर एक्सप्रेस में जयपुर से 01 से 31 मई तक,19716 गोमती नगर-जयपुर एक्सप्रेस में गोमती नगर से 02 मई से 01 जून तक 02 थर्ड एसी श्रेणी की अस्थाई बोगियां लगाई जाएंगी।

- Advertisement -

लखनऊ होकर चलने वाली 14866 जोधपुर-वाराणसी एक्सप्रेस में जोधपुर से 01 से 31 मई तक और 14865 वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस में वाराणसी से 02 मई से 01 जून तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

- Advertisement -

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 14854 जोधपुर-वाराणसी एक्सप्रेस में जोधपुर से 01 से 31 मई तक और 14853 वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस में 02 मई से 01 जून तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

14864 जोधपुर-वाराणसी एक्सप्रेस में जोधपुर से 01 से 31 मई तक और 14863 वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस में 02 मई से 01 जून तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का एक कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस में उदयपुर सिटी से 02 से 30 मई तक,19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 05 मई से 02 जून तक एक थर्ड एसी का कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा। 19601 उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में उदयपुर सिटी से 07 से 28 मई तक, 19602 न्यूजलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 09 से 30 मई तक एक थर्ड एसी और एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident