spot_img

दरभंगा में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, दरभंगा पूरे मिथिला की नाक और नाक को बचाना जरूरी, किया 7 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, दरभंगा पूरे मिथिला की नाक और नाक को बचाना जरूरी, किया 7 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन
दरभंगा में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, दरभंगा पूरे मिथिला की नाक और नाक को बचाना जरूरी, किया 7 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जल संसाधन, सूचना एवं जन संपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने शुक्रवार को दरभंगा के सात स्थलों पर बांध के उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों के अलावे कटाव निरोधक कार्य, सीढ़ी घाट निर्माण कार्य और नाला लाइनिंग कार्य के शिलान्यास के साथ उद्घाटन किया।

- Advertisement -

केवटी प्रखंड के माधोपट्टी में मब्बी-गोपालपुर दायां जमींदारी बांध तथा लाधा में मब्बी-गोपालपुर बायां जमींदारी बांध का उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। मंत्री श्री झा ने बताया कि यह दोनों कार्य जून तक संपन्न हो जाएगा।

- Advertisement -

इसके बाद दरभंगा नगर निगम के वाजितपुर वार्ड 23 में आयोजित कार्यक्रम में वाजितपुर वार्ड 23 एवं रत्नोपट्टी वार्ड नंबर-09 में बागमती नदी के दायें किनारे कटाव निरोधक कार्य का शिलान्यास किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के इस 250 साल पुराना भगवती मंदिर में आधी रात हुआ ' चमत्कार' ! चोरों की साजिश ऐसे हुई फेल, जानकर चौंक जाएंगे

इस अवसर पर नगर विधायक संजय सरावगी ने मंत्री संजय कुमार झा को मिथिला का वरद पुत्र बताया। दरभंगा के नगर वासियों की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि जब से वे जल संसाधन विभाग के मंत्री बने हैं, मिथिला क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान वाजितपुर और रत्नोपट्टी हमेशा कटाव से परेशान रहता था, यहां कटाव निरोधक कार्य आरंभ हो जाने से यहां के वासियों को समस्या से निजात मिल गया है।

दरभंगा में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, दरभंगा पूरे मिथिला की नाक और नाक को बचाना जरूरी, किया 7 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटनउन्होंने इसके लिए मंत्री श्री झा को कोटि-कोटि बधाई दी। उन्होंने कहा कि 04 जगहों पर 5.35 करोड़ रूपए की लागत से 100 फिट का कटाव निरोधक पक्का निर्माण एवं सीढ़ी घाट का निर्माण कराया जाएगा। इससे छठ व्रत करने में भी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि यह कटाव लगभग 02 किलोमीटर में होता है, यदि चरणबद्ध तरीके से ज्यादा कटाव वाले स्थल में काम कराया जाता रहे, तो दरभंगा शहर का कल्याण हो जाएगा। उन्होंने  लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से नगर निगम क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चट्टी चौक होते हुए हरपट्टी तक नाला लाइनिंग कार्य जल संसाधन विभाग से करवाने के लिए मंत्री श्री झा को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान दरभंगा में आये थे और विभिन्न कटाव स्थल का निरीक्षण किये थे और तभी वे यह निश्चित किये थे कि दरभंगा शहर को कटाव से बचाना है, क्योकि दरभंगा पूरे मिथिला की नाक है और नाक को बचाना जरूरी होता है।दरभंगा में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, दरभंगा पूरे मिथिला की नाक और नाक को बचाना जरूरी, किया 7 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन उन्होंने कहा कि तत्काल 4 स्थलों पर स्थायी निदान के लिए कार्य किया जा रहा है। 30 जून तक इन चारों स्थलों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने नगर विधायक की मांग पर कटाव निरोधक घाट का निर्माण की लंबाई में वृद्धि करने का निर्देश जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग नई तकनीकी के माध्यम से कटाव निरोधक कार्य कर रही है और उसका प्रयोग दरभंगा शहर से ही प्रारंभ किया जा रहा है। यह काम प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है, यदि यह प्रयोग सफल रहा तो शेष बचे हुए भाग में भी कार्य करा लिया जाएगा। भले ही इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम कराने पड़े।दरभंगा में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, दरभंगा पूरे मिथिला की नाक और नाक को बचाना जरूरी, किया 7 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान कटाव स्थल के समीप के लोग तीन चार महीने तक शंका एवं भय के माहौल में जीते हैं, कि न जाने कब कटाव हो जाएगा। उन्होंने अपने अभियंताओं को कहा कि कटाव का स्थायी समाधान करने के लिए कार्य किया जाए।

इस अवसर पर उन्होंने नगर विधायक की ओर से निरंतर मजबूती से दरभंगा की समस्या विभिन्न विभागों में व हर स्तर पर रखने के लिए प्रशंसा की।  उन्होंने कहा कि नगर विधायक के आग्रह पर ही हरपट्टी में 20 करोड़ रुपये की लागत से नाला लाईनिंग निर्माण का कार्य जल संसाधन विभाग की ओर से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल दहला देने वाला मंजर: फटा फ्लाइट का टायर, फिर कैसे बची 150 यात्रियों की जान?

जल संसाधन विभाग बाढ़ एवं सिंचाई से संबंधित कार्य करती है, लेकिन नगर विधायक के आग्रह पर जल निकासी का कार्य करने जा रही है, जिसका आज शिलान्यास किया जाएगा। इससे लहेरियासराय इलाके का पानी आसानी से निकल जाएगा, इससे बहुत लोगों को राहत मिलेगी।दरभंगा में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, दरभंगा पूरे मिथिला की नाक और नाक को बचाना जरूरी, किया 7 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन मौके पर उपमहापौर भरत सहनी, जदयू के मदन प्रसाद राय, वार्ड पार्षद गीता देवी, वार्ड सदस्य सीमा देवी के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इसके साथ ही मंत्री श्री झा ने दरभंगा सदर प्रखंड के रन्ना गांव में जीवछ नदी के दांए किनारे सीढ़ी घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा बेनीपुर प्रखंड के ग्राम-बलनी, शिव मंदिर के निकट जीवछ कमला नदी के किनारे निर्मित सीढ़ी घाटों का उद्घाटन किया।

वहीं, बेनीपुर प्रखंड के ग्राम-जरिसों में जीवछ कमला नदी के किनारे घाट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। उक्त दोनों अवसर पर बेनीपुर के विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी उपस्थित थे। दरभंगा में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, दरभंगा पूरे मिथिला की नाक और नाक को बचाना जरूरी, किया 7 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन इसके बाद मंत्री श्री झा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चट्टी चौक होते हुए हरपट्टी तक नाला लाइनिंग कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी, विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी, जिलाधिकारी राजीव रौशन को पाग एवं चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं, सामूहिक रुप से मखाना का माला पहनाया गया। इस अवसर पर संबंधित अभियंता गण एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि गण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety

पटना में अब लग्जरी कारवां से घूमिए शहर, गंगा में स्पीडबोट का मजा भी; पर्यटकों के लिए खास सौगात

Patna Darshan: बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पटना दर्शन के लिए लग्जरी कारवां सेवा शुरू की है। इस खास पैकेज में ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ गंगा में स्पीडबोट की सवारी का#PatnaTourism,#BiharTourism,#PatnaDarshan

खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: अग्रिम जमानत पर फैसला टला, अब इस तारीख़ तक इंतजार!

Khan Sir: पटना की अदालत में चर्चित शिक्षक खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने उनके बॉडीगार्ड के हथियार लाइसेंस से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है, और अगली स#KhanSir,#PatnaNews,#BailHearing