spot_img

भोले बाबा के सत्संग से वापस लौटने के दौरान मैनपुरी-बदायूं हाइवे पर भीषण हादसा, बोलेरो और ऑटो की भिड़ंत में आठ की मौत, 11 की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

त्तर प्रदेश में कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर मंगलवार को बोलेरो एवं ऑटो की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में महिला, बच्चों सहित आठ लोगों की मौके पर मौत हुई है। 11 घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन मुस्तैदी बनाए हुए हैं।

- Advertisement -

बदायूं-मैनपुरी हाईवे पर पटियाली क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर के निकट मंगलवार को हुए बोलेरो कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार श्रद्धालु भोले बाबा के सत्संग में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। सभी लोग पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

- Advertisement -

मार्ग दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त पुलिस की काफी देर बाद कर सकी है। मृतकों में जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के ग्राम घसिया चिलौली निवासी नंदकिशोर शर्मा की पत्नी रूपरानी (50), विमेलश का पुत्र गोपी (09), सुनीता शर्मा (38),नीरज देवी (48), मंजू शर्मा (45),मीना देवी (45),आटो चालक सरनाम सिंह और औरैया जिले के विधूना निवासी सात वर्षीय आरोही है।

- Advertisement -

हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र निवासी धीरेंद्र ठाकुर पुत्र जसवंत, थाना कमालगंज के ग्राम नसरतपुर निवासी अमित पुत्र रामदास, ग्राम घसिया चिरौली निवासी सुषमा पत्नी मंजीत, आराध्या पुत्री मंजीत उम्र 4 वर्ष, आस्था पुत्री मंजीत उम्र 4 माह, दीपिका पत्नी अमित, मंजीत पुत्र सुरजीत, सुरजीत पुत्र राजबहादुर, श्रीदेवी पत्नी सुरजीत, कमलेश पत्नी राजीव शर्मा इनके अलावा एक महिला भी घायल है। इनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने संयुक्त रूप से बताया है कि श्रद्धालु पटियाली स्थित भोले बाबा के सत्संग से वापस अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। फिलहाल सभी घायलों को बेहत उपचार मुहैया कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को पहुंचा दी गई है। सभी परिवार आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase