spot_img

दरभंगा के बेनीपुर और सदर के साथ मनीगाछी को जोड़ने वाली Benipur-Manigachi अति महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की मांग के साथ सत्ता पक्ष ही उतरेगा सड़क पर, विभाग को अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा के बेनीपुर और सदर के साथ मनीगाछी को जोड़ने वाली Benipur-Manigachi अति महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की मांग के साथ सत्ता पक्ष ही उतरेगा सड़क पर, विभाग को अल्टीमेटम
दरभंगा के बेनीपुर और सदर के साथ मनीगाछी को जोड़ने वाली Benipur-Manigachi अति महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की मांग के साथ सत्ता पक्ष ही उतरेगा सड़क पर, विभाग को अल्टीमेटम

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। दो अनुमंडल को जोड़ने वाली अति महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक बार फिर सत्ता पक्ष के ही कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन करने की विभाग को चेतावनी दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेनीपुर अनुमंडल एव़ं सदर अनुमंडल के मनीगाछी प्रखंड को जोड़ने वाली बेनीपुर-मनीगाछी अति महत्वपूर्ण सड़क स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय उदासीनता के कारण वर्षो से जानलेवा बना हुआ है।

- Advertisement -

इसके निर्माण को लेकर पिछले वर्ष भी जदयू नेता राम मोहन झा की अगुवाई में मनीगाछी एवं बेनीपुर प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर निर्माण के प्रति विभाग की उदासीनता पर विरोध प्रकट किया था।

- Advertisement -

लेकिन साल भर बीत जाने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में कोई पहल होते नहीं देख पुनः जदयू नेताओं ने विभाग को पत्र लिखकर विगत 18 मई को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

दिये पत्र में उन्होंने कहा कि उक्त सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए अति महत्वपूर्ण माना जाता है पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अभियंताओं की उदासीनता के कारण आज जानलेवा बना हुआ है ,जबकि मनीगाछी, तारडीह प्रखंड को बहेड़ा भू-निबंधन कार्यालय से जोड़ने तथा पूर्व से पुलिस सर्किल एवं पुलिस अनुमंडल कार्यालय से जुड़ी होने तथा मिथिला के दो सिद्ध पीठ को जोड़ने के कारण अति व्यस्त सड़क है।

इसका निर्माण कार्य नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विगत साल ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय पर धरना कार्यक्रम के तहत कार्यपालक अभियंता सुधीर कुमार ने 3 माह के अंदर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए जाने का आश्वासन दिया था।

लेकिन साल बीत जाने के बावजूद भी निर्माण कार्य की दिशा में कोई पहल नहीं होने और बरसात का समय नजदीक आने स निर्माण कार्य प्रारंभ होना संदेहास्पद बनी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।