spot_img

Big News: जोधपुर में ईंद पर भारी उपद्रव, फिर भड़की सांप्रदायिक हिंसा, दो समुदायों में झड़प, गाड़ियां फूंकी, शीशे फोड़े, दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

spot_img
- Advertisement -

जोधपुर में ईद के ठीक पहले अलग अलग झंडे लगाने को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पथराव के बीच कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इसके बाद इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक झड़प सोमवार दो मई की रात 11 बजे के बाद हुई। जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में कुछ लोगों ने परशुराम जयंती मनाने के लिए धार्मिक झंडे लगाए थे। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि झंडे ऐसी जगह लगाए थे, जिसके पास ही नमाज अदा की जाती है। स्थानीय मुस्लिम उसी जगह पर ईद पर एक धार्मिक झंडा फहराते हैं और इसी वजह से झंडों को ले कर दोनों समुदायों के बीच विवाद हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जोधपुर के अपणायत के शहर में सोमवार की रात ईद से पहले दो समुदायों में झड़प के बाद भीतरी शहर में तनाव हो गया। इसका असर मंगलवार को दूसरे दिन भी बना रहा। ईद की नमाज के बाद मंगलवार सुबह जालोरी गेट सर्किल पर दोबारा तनाव हुआ।

- Advertisement -

ध्वज हटाने की बात को लेकर दो गुटों में फिर से तनाव फैल गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद महानगर के आधे इलाकों में पूर्णत: शांति व्याप्त है तो भीतरी शहर अशांत हो रखा है। सुबह नमाज के बाद बढ़े तनाव से पुलिस के लिए स्थिति को दुबारा नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। दर्जनों गाडिय़ों के शीशे फोड़ दिए गए तो कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए।

कबूतरों के चौक से लेकर भीतर सुनारों का बास तक में तनाव रहा। लोगों ने सूरसागर इलाके में विधायक के घर के बाहर आगजनी की। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने जोधपुर के दस थाना इलाकों उदयमंदिर, नागोरी गेट, सदर कोतवाली, सदर बाजार, सूरसागर, सरदारपुरा, खांडाफलसा, प्रतापनगर, देवनगर, प्रतापनगर सदर में बुधवार तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। उधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और जोधपुर प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, एसीएस होम अभय कुमार, एडीजी लॉ एन्ड आर्डर हवा सिंह घुमरिया को तनाव की स्थिति के मद्देनजर हेलीकॉप्टर से तत्काल जोधपुर जाने को निर्देश दिए हैं।

जोधपुर के पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई ने बताया कि प्रभावित इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। देर रात से ही जालोरी गेट और ईदगाह इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

शहर का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह पुलिस छावनी बना हुआ है। पुलिस जालोरी गेट सर्किल से लेकर बंबा मोहल्ला तक रूट मार्च में लगी है। दोपहर में भी भीतरी शहर के कबूतरों का चौक, सुनारों का बास और घोड़ों का चौक में स्थितिBig News: जोधपुर में ईंद पर भारी उपद्रव, फिर भड़की सांप्रदायिक हिंसा, दो समुदायों में झड़प, गाड़ियां फूंकी, शीशे फोड़े, दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू तनावपूर्ण बनी रही। रात में बने तनावग्रस्त हालात के बाद अलसुबह प्रशासन की तरफ से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। सुबह जल्दी उठने वालों ने जब मोबाइल हाथ में लिया तो पता लगा कि इंटरनेट बंद किया गया है। नेट सेवा बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार रात को झंडे और लाउड स्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। मंगलवार सुबह एक समुदाय के लोग जालोरी गेट इलाके में जुटकर फिर से उपद्रव फैलाने की कोशिश कर रहे थे। राहगीरों से बदतमीजी किए जाने के साथ उनकी गाडिय़ों के शीशे तक फोड़ दिए गए। महिलाओं से भी बदसलूकी हुई। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोडी। फिलहाल भीतरी शहर में तनाव व्याप्त है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase