spot_img

पटना एम्स में अब होगी खसरा की जांच, दरभंगा समेत सभी मेडिकल कॉलेज और जिलों से लिए जाएंगे Patna AIIMS के कन्फर्मेटरी जांच लैब में सैंपल

spot_img
- Advertisement -

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार जहां हर बीमारी और रोगियों को लेकर गंभीर है, वहीं खसरा (मीजल्स) जैसी संक्रामक बीमारी के लिए नई पहल की गई है।

- Advertisement -

मंगल पांडेय ने कहा कि विभाग शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के प्रति गंभीर है। इसको ध्यान में रखते हुए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मीजल्स के टीके को भी शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को मीजल्स के सभी संभावित केसेस के सैंपल एम्स, पटना में लैब कन्फर्मेशन के लिए भेजने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि मीजल्स रोगियों को यथाशीघ्र चिकित्सकीय लाभ प्राप्त हो सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भाजपा में शामिल होने पर बंशीधर ब्रजवासी का बड़ा यू-टर्न, वीडियो जारी कर कही यह बात

खसरा की जांच के लिए पहले राज्य में लैब नहीं था, जिससे मीजल्स रोग प्रबंधन में चिकित्सकों को परेशानी होती थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग की पहल से इस समस्या को दूर कर लिया गया है। अब मीजल्स का लैब कन्फर्मेटरी टेस्ट एम्स, पटना में किया जा सकेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुझ पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां... रियलिटी शो से लौटते ही तेज प्रताप यादव के इस बयान ने क्यों मचाई हलचल?

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य के सभी जिलों से संदिग्ध रोगियों के सैंपल एम्स भेजे जाएंगे और फिर उसकी जांच की जाएगी। आमजनों को ध्यान में रखते हुए यह जांच पूरी तरह से निःशुल्क की जाएगी। पूर्व में मीजल्स की जांच सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लक्षणों के आधार पर इलाज होता था लेकिन जांच सुविधा उपलब्ध होने से ससमय मीजल्स की पहचान हो सकेगी एवं रोग का अधिक प्रभावी प्रबंधन हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार के ऑटो चालक ने लौटाया 70 हजार का बैग, ईमानदारी देख लोग रह गए दंग

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।