spot_img

मोतिहारी में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या, भू-माफिया पूर्व में भी पिता और भाई की कर चुके हैं हत्या,

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्तम रहने वाले क्षेत्र गायत्री मंदिर के पास आज एक युवक कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा बाबू टोला के रहने वाले 32 वर्षीय कुणाल सिंह को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

कृणाल सिंह कोटवा के पूर्व मुखिया स्व.नरेन्द्र सिंह के पुत्र हैं। जिनकी हत्या 2005 में उनके एक और पुत्र गुंजन सिंह के साथ अपराधियों ने कर दी थी। मृतक कृणाल सिंह की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी।लोगो ने बताया कि कृणाल सिंह का काफी मिलनसार मृदुभाषी थे। इनका किसी से रंजिश भी नही था।शहर मे रहकर छोटा मोटा व्यवसाय कर रहे थे।वहीं इस हत्याकांड को कुछ लोग भूमि विवाद से भी जोड़कर देख रहे है।

- Advertisement -

घटना के बाद पुलिस के नही पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल चौक के समीप सड़क पर आगजनी करते हुए पूरी तरह जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया गया। भीड़ में शामिल आक्रोशित लोगों ने बताया कि शहर में पुलिस की ओर से नियमित वाहन चेकिंग नहीं किया जा रहा है। जिस कारण अवैध हथियार लेकर बाईक सवार लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं।

- Advertisement -

लोगों ने बताया कि जिले में भूमि कारोबार से जुडे कई संगठित गिरोह है। जिनके पास अवैध हथियार है। ऐसे लोगों को चिन्ह्रित करने में पुलिस विफल साबित हो रही है। जिस कारण जिले में भूमि विवाद में हत्याओं का दौर रूकने का नाम नही ले रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining