spot_img

रिश्वतखोर-भ्रष्ट VC: Rajasthan Technical University के कुलपति डॉ. रामावतार गुप्ता पांच लाख कैश रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर में मिले संदिग्ध 21 लाख

spot_img
- Advertisement -

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर मुख्यालय की स्पेशल यूनिट द्वितीय टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति को पांच लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

रिश्वत राशि के अलावा एमएनआईटी जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में करीब 21 लाख रुपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की गयी है। बताया जा रहा है कि इस सरकारी गेस्ट हाउस में डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे।

- Advertisement -

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की एसयू द्वितीय टीम को एसीबी की व्हाटसएप हेल्पलाइन पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे निजी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ाने, सुविधाएं उपलब्ध कराने व सतत परेशान नहीं करने की एवज में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति डॉ. राम अवतार गुप्ता की ओर से 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि मांगी जा रही है।

- Advertisement -

एसीबी एसयू द्वितीय टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए कुलपति डॉ. रामावतार गुप्ता को परिवादी से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते एमएनआईटी जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस में गिरफ्तार किया गया है।

रिश्वत राशि के अलावा एमएनआईटी जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में करीब 21 लाख रुपए की संदिग्ध राशि भी बरामद की गयी है।

बताया जा रहा है कि इस सरकारी गेस्ट हाउस में डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे। एसीबी टीमों की ओर से कुलपति डॉ. रामावतार गुप्ता के आवास एवं अन्य ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।