spot_img

सिंहवाड़ा में जाले Jagjivan Ram Primary School के प्रधानाध्यापक जगदीश यादव की हत्या

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा में जाले Jagjivan Ram Primary School के प्रधानाध्यापक जगदीश यादव की हत्या सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा थाना के भवानीपुर निवासी प्रधानाध्यापक जगदीश यादव को भतीजा ने जान लेवा हमला कर हत्या कर दी है। प्राथमिकी के नामजद आरोपी संजय यादव को थानाध्यक्ष अध्यक्ष मनीष कुमार ने गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। जगदीश यादव जाले प्रखंड के ब्रह्मपुर जगजीवन राम प्राथमिक विधालय में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे।

- Advertisement -

मृतक के पुत्र अनीत कुमार ने भादवी 302 के तहत अंकित कांड संख्या 77/22 में कहा कि उनके पिता जगदीश यादव गांव के मनोज यादव के आंटा मील से गेंहू पिसाई कर लौट रहे थे।सिंहवाड़ा में जाले Jagjivan Ram Primary School के प्रधानाध्यापक जगदीश यादव की हत्या

- Advertisement -

इस बीच आरोपी लक्ष्मी यादव के पुत्र संजय यादव अपने घर के समीप घेर कर हाथ में लिए लकङी के मुगरा से जानलेवा हमला कर माथे को लहूलुहान कर जख्मी कर दिया।मारपीट में दाहिना हाथ भी टूट गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

चीख पुकार सुनकर हमलोग बाहर आए तब तक संजय यादव भागने में सफल रहा। घायल अवस्था में ग्रामीणों के सहयोग से अपने पिता को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पटना रेफर के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार आरोपी संजय यादव का अपनी पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर एचएम जगदीश यादव ने समझौता करसिंहवाड़ा में जाले Jagjivan Ram Primary School के प्रधानाध्यापक जगदीश यादव की हत्या डांट फटकार लगाई थी। इसी आक्रोश में संजय ने अचानक हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा भतीजा बताया जाता है। गुरूवार को शिक्षक जगदीश यादव का पटना से लाश गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

वामपंथी नेता व शिक्षक के रूप में चर्चित जगदीश यादव सामाजिक सरोकार व शिक्षा जगत के मजबूत स्तंभ थे। सांसद डॉ.अशोक कुमार यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली असरफ फातमी, उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर, जिला परिषद सदस्य रंजना कुमारी, मुखिया पिंकी देवी, पंचायत समिति निर्मला देवी,हसरत प्रवीण, मरगूब ईल्मी,अभय यादव, मेराज अली ने गहरी संवेदना व्यक्त कर कहा समाज ने एक शिक्षाविद को खो दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।