spot_img

Mathura Expressway accident: मथुरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, शादी में शामिल होकर नोएडा लौट रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, दो जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां हरदोई के गांव बहादुर से शादी समारोह में शामिल होकर कार से वापस नोएडा जा रहे एक ही परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल हैं। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी होना बताया जा रहा है।

- Advertisement -

थाना नौहझील क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 68 पर अज्ञात वाहन से बेकाबू कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, Mathura Expressway accident: मथुरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, शादी में शामिल होकर नोएडा लौट रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, दो जख्मी जबकि एक मासूम समेत दो लोग घायल हैं। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

- Advertisement -

पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक लल्लू अपनी पत्नी, दो बेटे उनकी बहुओं और पोतों के साथ हरदोई के बहादुरपुर गांव में रहने वाले रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। वह सभी बीतीरात नोएडा जाने के लिए निकले और शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनकी कार थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 68 के पास अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में मां-बाप, दो बेटे, दो बहुओं और पोते की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल है।

- Advertisement -

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। इनमें हरदोई के संडीला निवासी लल्लू गौतम, उनकी पत्नी छुटकी,बेटे राजेश और उसकी पत्नी नंदनी, दूसरा बेटा संजय व उसकी पत्नी निशा और बेटा धीरज की मौत हो गई। जबकि श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी होना बताया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।