spot_img

दरभंगा में BPSC Exam 8 मई को, 45 परीक्षा केंद्रों पर 25,000 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DM Rajeev Roshan और SSP Aakash Kumar का आया Joint Order

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला दंडाधिकारी-सह-संयोजक, दरभंगा राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार (SSP Aakash Kumar) की ओर से संयुक्त रूप से जिला आदेश निर्गत किया (BPSC Exam in Darbhanga on 8th May) गया है।

- Advertisement -

संयुक्तादेश में कहा गया है
कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 08 मई 2022 (रविवार) को 12ः00 बजे मध्याह्न से 02 बजे अपराह्न तक दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र स्थिति निर्धारित 45 परीक्षा केन्द्रों यथा :- हैरो इग्लिश स्कूल, कटहलवाड़ी, दरभंगा, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, लक्ष्मीसागर, दरभंगा, एम.एल.एस.एम. कॉलेज, दरभंगा, एम.एम.टी.एम. कॉलेज, दरभंगा, +2 एम.ए.आर. महिला स्कूल, लालबाग, दरभंगा, राज उच्च विद्यालय,

- Advertisement -

दरभंगा, +2 देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा, सीएम. साईंस कॉलेज, दरभंगा, सीएम. कॉलेज, किलाघाट, दरभंगा, पब्लिक स्कूल, लालबाग, दरभंगा, महात्मा गांधी कॉलेज, दरभंगा, सुन्दरपुर उच्च विद्यालय, बेला, दरभंगा, आरबी जालान कॉलेज, दरभंगा, दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज, मब्बी, दरभंगा, न्यू होराइजन पब्लिक

- Advertisement -

स्कूल, अलफगंज, कादिराबाद, दरभंगा, एंजल उच्च विद्यालय, भीगो, दरभंगा, मिल्लत कॉलेज, दरभंगा, एच.बी. सोगरा हसन उर्दू मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा, इकरा एकेडमी, बी.बी पाकड़, दरभंगा, डॉन बॉस्को स्कूल, बी.बी. पाकड़, दरभंगा, के.एस. कॉलेज, लहेरियासराय, दरभंगा, सर्वोदय उच्च विद्यालय, गंगासागर, दरभंगा, मारवाड़ी कॉलेज,

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

दरभंगा, मैनर्स पब्लिक स्कूल, दिलावरपुर, मिल्कीचक, दरभंगा, कर्पूरी ठाकुर, राजकीय बालक उच्च विद्यालय, छिपलिया, लहेरियासराय, दरभंगा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, बीएमपी-13, दरभंगा, नोटरे डम इन्टरनेशनल स्कूल, भैरोपट्टी, गंज, दरभंगा, +2 सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा, डॉ. जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज,

लहेरियासराय, दरभंगा, महाराणी कल्याणी कॉलेज, लहेरियासराय, दरभंगा, नागेन्द्र झा महिला कॉलेज, लहेरियासराय, दरभंगा, +2 एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय, दरभंगा, रामाश्रय राय पब्लिक स्कूल, बलभद्रपुर, लहेरियासराय, दरभंगा, माउण्ट समर कॉनभेन्ट स्कूल, लहेरियासराय, दरभंगा, एम.के.पी. विद्यापति उच्च विद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा, रोज पब्लिक स्कूल, जीएन गंज, दरभंगा, बी.के.डी. बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), दरभंगा, ब्रिलियेन्ट एकेडमी,

रानीपुर, दरभंगा, हैरो इग्लिश स्कूल, सारामोहनपुर, दरभंगा, जेसस एण्ड मैरी एकेडमी, रहमगंज, दरभंगा, रोज पब्लिक स्कूल. जीएम रोड, दरभंगा, डीएभी पब्लिक स्कूल, सारामोहनपुर, दरभंगा, पब्लिक स्कूल, बेला, दरभंगा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कादिराबाद, दरभंगा एवं दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोड़, दरभंगा में निर्धारित है।

उन्होंने जिला संयुक्तादेश में बताया कि दरभंगा जिला में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा में कुल – 25,000 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा हेतु जिलाधिकारी को जिला में उक्त परीक्षा के संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही अपर समाहर्ता, दरभंगा विभूति रंजन चौधरी (मोबाईल नम्बर – 9473191318) को आयोग के निर्देशालोक में उक्त परीक्षा का सहायक संयोजक बनाया गया है, वे तदनुसार अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए उक्त परीक्षा को दरभंगा जिला में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं सुचारू पूर्वक कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला दंडाधिकारी की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी सदर को उक्त परीक्षा में परीक्षा केन्द्र पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु परीक्षा तिथि 08 मई 2022 को सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 गज की परिधि में द.प्र.सं. की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा जारी करने का निर्देश दिया गया है।

उक्त परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण सुचारू पूर्वक संचालन कराने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल सहित सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है, इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों को 15 जोन में विभक्त करते हुए 15 जोनल दण्डाधिकारी बनाये गए हैं, जो परीक्षा के दौरान लगातार परीक्षा केंद्रों की गस्ती करेंगे तथा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं सशस्त्र पुलिस बल को परीक्षा तिथि 08 मई को पूर्वाह्न 10ः00 बजे तक अपने आवंटित परीक्षा केन्द्र पर निश्चित रूप से पहुंच जाने का निर्देश दिया गया है।

सभी स्टैटिक दंडाधिकारी को निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के सहयोग से किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र के अंदर नहीं जाने देंगे तथा परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र में लेगे फोटो से उनके चेहरे का मिलान कर ही अन्दर जाने देंगे। इसके साथ ही वे किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाईल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वॉच, पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा Whitener, eraser एवं blade जैसी सामग्री लेकर प्रवेश नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्गत पत्र के आलोक अभ्यथियों को उक्त परीक्षा में साधारण कलाई घड़ी ले जाने की अनुमति दी गयी है।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) को प्रत्येक जोन में प्रतिनियुक्त जोनल दण्डाधिकारी के साथ एक पुलिस पदाधिकारी एवं उनके साथ 04 पुलिस बल एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक पुलिस पदाधिकारी एवं पुरूष तथा महिला नियमित सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए परीक्षा तिथि को पूर्वाह्न 10ः00 बजे तक उन्हें कराना सुनिश्चित करवाने को कहा गया है।

केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केन्द्र पर मुख्य द्वार के पास महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों के चिट-पूर्जा एवं इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियों जांच के लिए घेरा बनाकर परीक्षार्थियों को अच्छी तरह से छान-बीन (फ्रिस्किंग) कराकर ही परीक्षा कक्ष में भेजा जाए।

सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी एसओपी तथा कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन परीक्षा केन्द्र पर कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

सभी केन्द्राधीक्षकों को कहा गया है
कि आयोग की ओर से उक्त परीक्षा के संचालन हेतु केन्द्राधीक्षकों को उपलब्ध करायी गयी अनुदेश पुस्तिका के अनुसार केन्द्राधीक्षक को अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर वीडियोग्राफी के लिए वीडियोग्राफर की व्यवस्था करनी है, वे परीक्षा केन्द्र पर वीडियोग्राफर से परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व से ही तथा परीक्षा समाप्त होने तक सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं जैसे – गोपनीय सामग्री को सील खोलकर निकालना, पैक करना, परीक्षा कक्ष एवं बाहरी गतिविधियों की लगातार वीडियोग्राफी कराते रहेंगे।

केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि उक्त परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी या ऐसे परीक्षार्थी जो कदाचारिता करते पकड़े जाते हैं, तो उनके विरूद्ध परीक्षा संचालन अधिनियम-1981 के तहत आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

केन्द्राधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि वे अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षक/कर्मी को परीक्षा पूर्व ही परिचय पत्र निर्गत करेंगे। इसके साथ ही सभी वीक्षक/कर्मी को निदेशित किया गया है कि वे अपना परिचय पत्र अपने शर्ट के पैकेट के सामने लगाकर रखेंगे।

सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार को छोड़कर शेष सभी द्वार को बन्द रखना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के दौरान केन्द्राधीक्षक ही अपने पास साधारण मोबाइल रखेंगे। वहीं वीक्षक या किसी को भी मोबाइल फोन रखने की इजाजत नहीं होगी।

सभी संबंधित थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले उक्त परीक्षा केन्द्र पर कड़ी निगरानी रखने तथा शांतिपूर्वक एवं कदाचारविहीन परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर उक्त परीक्षा के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे।

जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा कार्य से जुड़े अन्य सभी पदाधिकारी/कर्मी को उक्त परीक्षा को बिहार लोक सेवा आयोग के निर्देशालोक में हर-हाल में शांतिपूर्ण, कदाचारविहीन एवं सुचारू पूर्वक संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।