कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स संवाददाता। आज शनिवार है पदाधिकारी सहित कर्मी बीमार है। यह बात कुशेश्वरस्थान के लोगों में चर्चा है।
जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान बाजार के शिवगंगा पोखर स्थित प्रखंड मुख्यालय में 10:45 में कर्मी आते है तो वहीं अंचल कार्यालय में पदाधिकारी से लेकर कर्मी 11:00 बजे कार्यालय में पहुंचते हैं। और 10:00 बजे से लोग ताला खुलने के इंतजार में टकटकी लगाए बाहर खड़े रहते है।
लेकिन क्या मजाल जो आरटीपीएस भी 11:00 बजे से पहले खुल जाय। जानकार बताते है कि शनिवार को सभी कर्मी को अपने घर जाने का ध्यान लगा रहता है। ये लोग जानबूझकर शनिवार को लेट कार्यालय आते है ताकि जल्द समय किसी तरह पूरा हो जाये और अपने घर के लिए रवाना हो जाय।
10 बजकर 45 मिनट में आरटीपीएस काउंटर के बाहर जाति प्रमाण बनाने आये भिण्डुआ पंचायत के युवा बताते है कि प्रमाण पत्र बनाने आये है अभी तक काउंटर नही खुला है।

जानकारी के अनुसार, 10 बजकर 45 मिनट में प्रखंड कार्यालय का ताला खुला और एक कर्मी आये। जबकि अंचल कार्यालय में 11 बजे तक ना तो पदाधिकारी पहुंचे थे और ना ही कोई कर्मी। स्थानीय लोग विजय कुमार, सोनू कुमार सहित दर्जनों लोग बताते है कि इस प्रखंड और अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए कोई नई बात नहीं है। यहां प्रत्येक दिन इसी तरह से कार्यालय खुलता है।
कमाल की बात यह है कि
आज सुबह 10 बजे से दर्जनों लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते देखे गए। पूछे जाने पर लोगो ने बताया कि आज 10 बजे से वाहन पार्किंग, सैरात आदि आम डाक का समय सीओ की ओर से दो दिन पहले निकाला गया था।








You must be logged in to post a comment.