गया जिला के महकार थाना के रौनिया गांव के एक सैनिक पर गांव के ही एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषन करने का आरोप लगाया है। उक्त आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
युवती की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि गांव के गौतम कुमार उर्फ विजेता के साथ उसका 6 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच शादी का झांसा देकर गौतम ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। 26 अप्रैल 2022 को गौतम उसे शादी करने के इरादे से कोलकत्ता ले गया जहां उसने छोटा मंदिर में शादी रचाई और उसके बाद कोलकत्ता अपने फुआ के घर ले गया।
युवती ने अपने आवेदन में कहा है कि फुआ के घर रही उसकी बहन एवं अन्य रिश्तेदारों ने गौतम के साथ उसे काफी डराया एवं मांग का सिंदूर धो डाला। इसके बाद वे दोनों अपने गांव रौनिया गांव वापस लौट गए।
युवती का आरोप है कि गौतम एवं उसके परिवार वालों की ओर से स्वीकार नही किया गया। इस मामले में युवती ने गौतम के अलावे उसके पिता विनोद कुमार, मां रेणु देवी एवं मामा किशन कुमार पर इस मामले में करवाई करने की मांग की है।







