बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल प्रखंड का मुख्य बाजार के सड़कों को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। यह तैयारी एसडीएम संजीव कुमार कापर के आदेश पर किया जा रहा है।
प्रथम फेज में अस्थायी एवं दूसरे फेज में स्थायी अतिक्रमण को मुक्त कराया जाएगा। सीओ विमल कुमार कर्ण ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुपौल बस स्टैंड चौक से लेकर सिनेमा रोड, पुलघाट, मास्टर चौक, शिवाजीनगर, पुराना थाना चौक, हाटगाछी, स्टेशन रोड, डुमरी रोड के अलावा बस स्टैंड स्थित यात्री शेड को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाएगा।
सीओ ने बताया कि सुपौल बाजार के सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से 14 मई का दिन निर्धारित किया गया है। इससे पूर्व अतिक्रमणकारियों को सड़क एवं सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का मौका दी जाएगी।







