spot_img

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पहले दोनों को जमकर पीटा, फिर जूते की माला पहनाई, बाल मुड़वाए, गांव में भी घुमाया और फिर ग्रामीणों ने दोनों की शादी भी करवा दी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में तालिबानी करतूत गुरुवार को देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में प्रेमी युगल का रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद शुरू हो गई प्रताड़ना की दास्तान जहां पहले दोनों को जमकर पीटा, फिर जूते की माला पहनाई, बाल मुड़वाए, गांव में भी घुमाया और फिर ग्रामीणों ने दोनों की शादी भी करवा दी। मामला पूर्णिया का है। पढ़िए आखिर लोग क्यों थे इस प्रेमी से नाराज, पूरी खबर

- Advertisement -

कृत्यानंद नगर थाना के गणेशपुर पंचायत के डहेरिया आदिवासी टोला में बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय को लोगों ने उनकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने पहले दोनों को जमकर मारा पीटा, फिर जूते की माला पहनाई और बाल मुड़वा दिए। इसके बाद गांव में भी घुमाया। ग्रामीणों ने दोनों की शादी भी करवा दी।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के अनुसार, परोरा निवासी बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय का पिछले पांच वर्षों से आदिवासी लड़की से अवैध संबंध था। बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय जब भी अपने प्रेमिका से मिलने जाता था तो गांव की बिजली तीन घंटे के लिए काट देता था। इस दौरान दोनों कहीं पर रंगरेलियां मनाते थे। अक्सर गांव की बिजली काटने से ग्रामीण काफी परेशान थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

ग्रामीणों ने बिजली मिस्त्री को सबक सिखाने की ठानी। बीते दिनों गांव की बिजली कटी तो ग्रामीण सुरेंद्र राय की खोज में लग गए। गांव के बाहर ग्रामीणों ने सुरेंद्र को एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया। फिर ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। उसके बाद दोनों के बाल मुड़ाए और जूता चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया।

ग्रामीणों ने मिलकर दोनों की शादी करा दी। इसके बाद ऑटो पर बैठा कर दुल्हन को दूल्हा बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय के घर पर भेज दिया। इस बाबत अभी तक किसी भी पक्ष से थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन इन दिनों यह वाक्या पूर्णिया और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। परंतु अभी तत्काल कुछ लोगों के अनुसार प्रतिदिन गांव में लोड सेडिंग के लिए लाइन काटी जाती थी। उसी दौड़ान वह मिस्त्री प्रेमिका के पास चला जाया करता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...