spot_img

मोदी ने की झूठ की ब्रांडिंग, न नौकरी मिली, ना बैंक में 15 लाख आए, सिर्फ टारगेट पॉलिटिक्स

spot_img
- Advertisement -

मोदी ने की झूठ की ब्रांडिंग, न नौकरी मिली, ना बैंक में 15 लाख आए, सिर्फ टारगेट पॉलिटिक्स आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पूरे देश की जनता मोदी के वादों की हकीकत समझ गयी है। मोदी व भाजपा के झूठ से जनता इस कदर व्यथित है कि आने वाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। मोदी ने पूरे कार्यकाल के दौरान सिर्फ व सिर्फ झूठ की ब्रांडिंग की है। जिसका परिणाम है कि लोगों को न तो नौकरी मिली,न ही बैंक खाते में पंद्रह पंद्रह लाख रुपए गए। विदेश से कालाधन लाने की बात हुई थी,लेकिन उनके शासन में विपक्ष के लोगों को टारगेट किया गया। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता मो.अली अशरफ फातमी ने गुरुवार को बेनीपट्टी के किसान भवन में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा।

- Advertisement -

श्री फातमी ने कहा कि मोदी झूठ पर ही राजनीति कर सत्ता में आ गए। उन्होंने जनता से लगातार वादें किए, एक भी वादों को पूरा नहीं किया। कालाधन वाले लोग इनके शासनकाल में सफेद धन लेकर भी विदेश भाग रहे है। लेकिन इसी कालाधन के आड़ में विपक्ष के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। बंगाल हो या राजद परिवार, सभी पर इडी, सीबीआई से छापेमारी कर परेशान कर रही है। श्री फातमी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई वादें किए। लेकिन उनके शासनकाल में सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अंतरिम बजट को चुनावी बजट करार दिया।

- Advertisement -

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब जनता मोदी को हटाने का मूड बना चुकी है। वहीं उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मधुबनी लोकसभा के सभी चारों विधानसभा में बीएलए व पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करना है। इसी के मद्देनजर बेनीपट्टी में भी बैठक आहूत की गयी है। मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष रामबहादूर यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व मुखिया सह राजद नेता प्रीतम यादव,शिवशंकर यादव,रामसागर यादव, रोहन कुमार यादव, गंगा यादव, अजित नाथ यादव,सुनील कुमार यादव, सुधीर सहनी,सुशील सहनी,मुन्ना सिंह,त्रिपुरा देवी,आलोक भारती,लाल बहादूर यादव समेत कई राजद नेता मौजूद थे।मोदी ने की झूठ की ब्रांडिंग, न नौकरी मिली, ना बैंक में 15 लाख आए, सिर्फ टारगेट पॉलिटिक्स

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News अलीनगर MLA मैथिली ठाकुर की CM Samrat से मुलाकात: क्या खत्म होंगी शिक्षा-स्वास्थ्य की परेशानियां?

Darbhanga News: अलीनगर विधानसभा की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर घनश्यामपुर में डिग्री कॉलेज और अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग#MaithiliThakur,#BiharNews,#AlinagarAssembly

बड़ी खबर Patna Teachers HRA : पटना के हजारों शिक्षकों को मिली राहत, अब मिलेगा 20% HRA! जानें पूरी जानकारी

Patna Teachers HRA: पटना में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ते (HRA) में संशोधन किया गया है। अब पटना नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को 20% HRA मिलेगा, जिससे हजारों शिक्षकों को आर्थिक रा#PatnaTeachersHRA,#BiharEducationNews,#HRAUpdate

बिहार में जानलेवा मौसम! 18 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट, देखें किन शहरों में अतिरिक्त खतरा!

Bihar Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के 18 जिलों में 12 अगस्त को आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में हुई वज्रपात से मौतों के बाद लोगों को सतर्क र#BiharWeather,#LightningAlert,#IMDWarning

खुशखबरी Bihar Bus Service! दशहरा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किल होगी आसान, चलेंगी स्पेशल बसें

Bihar Bus Service: दशहरा और छठ के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बिहार के#BiharBusService,#DussehraChhath,#MigrantWorkers