spot_img

पूर्णिया में काम के बदले कैश मांगने वाला घूसखोर कल्याण विभाग का प्रधान लिपिक चढ़ा निगरानी के हत्थे

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां घूसखोर कल्याण विभाग के प्रधान लिपिक को निगरानी ने दबोचा है। निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याण विभाग के प्रधान लिपिक संजय कुमार को 15 हजार रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

वह काम के एवज़ में कैश मांग रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे अचानक विकास भवन स्थित कल्याण कार्यालय में निगरानी की टीम की छापेमारी के बाद पूरा समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

चम्पानगर के एक व्यक्ति की ओर से शिकायत करने के बाद निगरानी विभाग के टीम की ओर से जांच की गई। जांच सही पाने के बाद ऑफिस में कल्याण विभाग प्रधान लिपिक संजय कुमार को 15 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है ।निगरानी विभाग की टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

गिरफ्तार की लेकर कर्मचारियों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि संजय कुमार घूस लेने में इतना माहिर था कि वह किसी को भी नहीं छोड़ता था।  वह न सिर्फ आम लोगों से बल्कि विभागीय कर्मचारियों से भी रिश्वत मांगने में बड़ा बाबू को कोई संकोच नहीं होता था। लेकिन एक लाभुक ने इसकी शिकायत निगरानी से कर दी। हालांकि, कार्रवाई के बाद भी शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी गयी है। पढ़िए पूरी खबर

निगरानी विभाग की टीम संजय कुमार को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ लेकर निकल गई है। इस टीम का नेतृत्व निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार की ओर से किया जा रहा था। उसे पूर्णिया विकास भवन से पकड़ा गया।पटना से निगरानी विभाग की टीम ने जिला कल्याण विभाग के कार्यालय में पदस्थापित प्रभारी हेड क्लर्क संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति के काम के लिए वह 15 हजार रुपए घूस ले रहा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...