spot_img

मधुबनी में डीलर के गोदाम में अनाज पहुंचाने जा रही पिकअप सड़क किनारे पलटी, बिखरे बोरे इधर-उधर

spot_img
- Advertisement -

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: बेनीपट्टी के बुढ़वन गांव में पलटी पिकअप वैन और बिखड़े अनाज के बोरे

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित एसएफसी के टीपीडीएस गोदाम से डीएसडी अभिकर्ता की ओर से भेजे गए डोर स्टेप डिलीवरी वाहन से डीलर के गोदाम में अनाज पहुंचाने जा रही एक पिकअप वैन नवकरही-नगवास मुख्य सड़क में बुढ़वन गांव में बकुलबा मोड़ के समीप पलट गयी।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि उक्त पिकअप वैन एसएफसी के टीपीडीएस गोदाम से अनाज लोडकर नगवास पंचायत के डीलर रमन साह के गोदाम तक पहुंचाने जा रही थी। जहां उक्त जगह पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलट गई। इस घटना में दुर्घटनाग्रस्त हुए पिकअप वैन के चालक को भी मामूली चोट आयी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

हालांकि गाड़ी के पलटते ही चालक भाग निकलने में सफल रहा। ये गनीमत रही कि उक्त स्थल पर कोई अन्य लोग नही थे वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही संबंधित डीलर द्वारा अन्य डीलर के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दूसरा वाहन मंगवाकर उसमे अनाज को फिर से लोड करवाकर गोदाम तक भेजने की बात बतायी गयी है़।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

उधर कई लोगों ने बताया कि पिकअप वैन पर क्षमता से अधिक अनाज होने और सड़क जर्जर होने के कारण चालक ने असंतुलन खो दिया और वाहन पलट गई। इससे वाहन में रखे गये अनाज की बोरी सड़क से नीचे बिखर गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! इंजीनियरिंग छात्र पिस्टल के साथ दबोचा, टल गई खूनी साजिश, साथी फरार

Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम किया है। कमतौल थाना क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग छात्र को देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया#DarbhangaNews,#BiharCrime,#KamtoulPolice

दरभंगा में फटा बम, दो युवक लहूलुहान! इलाके में मची चीख-पुकार, पुलिस मौके पर

Darbhanga News: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में हुए बम धमाके से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।#DarbhangaNews,#BiharBombBlast,#PatorPolice

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! NDA का प्रशांत को घेरने का बड़ा चक्रव्यू, CM Samrat के सारथी बनेंगे Nitish| जानिए -हलचल तेज...

Bihar Cabinet: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव से पहले 10 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने NDA की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे, जिससे सियासी ग#BiharNews,#BankipurByElection,#SamratChoudhary

पटना चिड़ियाघर में अब और रोमांच! सफेद बाघ और इगुआना समेत कई नए मेहमान आए

Patna Zoo: पटना चिड़ियाघर में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक सफेद बाघ, सांभर हिरण, सफेद ब्लैकबक और हरे इगुआना जैसे कई नए जीव-जंतु लाए गए हैं।#PatnaZoo,#WhiteTiger,#BiharWildlife