spot_img

दरभंगा में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षा समिति का गठन एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश, निजी विद्यालयों की सूची में देरी पर रूका वेतन

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें  निपुण बिहार बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर चर्चा की गयी।

- Advertisement -

बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय चंद्र भगत ने जिले में साक्षरता की स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का द्वितीय डोज का टीका लगाया जा रहा है, विद्यालयों में चल रहे मध्यान्ह भोजन अभियान के संदर्भ में भी जानकारी दी।

- Advertisement -

संभाग प्रभारी जया सरावगी की ओर से ई-संवर्धन पोर्टल पर निजी विद्यालयों की सूची सम्बद्ध करने में किए जा रहे विलंब को लेकर उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षा समिति का गठन किया जा चुका है, 10 विद्यालयों में गठन नहीं होने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर समिति का गठन करवा लेने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का कहर! 4 गांवों का संपर्क टूटा, जिंदगी बचाने नाव का सहारा; बच्चों की पढ़ाई भी चौपट

उच्च विद्यालयों में 155 विद्यालय में विद्यालय विकास प्रबंधन समिति का गठन शेष बताया गया, बताया गया के नया निर्देश प्राप्त हुआ है जिसके आलोक में जल्द ही विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर लिया जाएगा। अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण, शौचालय निर्माण एवं विद्युतीकरण के संबंध में भी किए गए कार्य से अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में फटा बम, दो युवक लहूलुहान! इलाके में मची चीख-पुकार, पुलिस मौके पर

छत वर्षा जल संचयन के संबंध में बताया गया कि 11 विद्यालय में किया जाना था, 05 विद्यालय में किया जा चुका है, 06 दरभंगा में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षा समिति का गठन एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश, निजी विद्यालयों की सूची में देरी पर रूका वेतनमें कार्य शेष है। बताया गया कि 117 वैसे विद्यालय चिन्हित हैं जिनमें पहुंच पथ चौड़ीकरण की कार्रवाई चल रही है।    मनरेगा के माध्यम से प्रत्येक पंचायत के एक विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निर्मित तीनों छात्रावास को हस्तगत कराया जा चुका है।

बैठक में बताया गया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में दरभंगा जिला का स्थान बिहार में 12वें पायदान पर है। जिलाधिकारी की ओर से टॉप 10 में लाने का निर्देश दिया गया।  प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस माह में 52 शिक्षक सेवा निवृत्त होने वाले हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें सभी सेवांत लाभ मिल जाए, यह सुनिश्चित किया जाए और इसकी सूची नामवार उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संपूर्ण जिलों में फर्जी नामांकन हटाव अभियान चलाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BDO पर पत्नी की हत्या का आरोप! लव अफेयर, 10 लाख की डिमांड और रीढ़ की हड्डी टूटी...

दरभंगा में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षा समिति का गठन एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश, निजी विद्यालयों की सूची में देरी पर रूका वेतन
राज्य साक्षरता मिशन के कमल नाथ झा की ओर से पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 07 जुलाई से चल रहे हैं निपुण भारत कार्यक्रम के संबंध में बताया गया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत कार्यक्रम के तर्ज पर निपुण बिहार बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान कार्यक्रम चलाया जाना है। जिसमें  2026-27 तक कक्षा-3 के प्रत्येक बच्चे को पढ़ने, लिखने और गणित में वांछित ज्ञान क्षमता एवं सीखने की क्षमता प्राप्त हो सके। बैठक में उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीपीएम (जीविका) मुकेश तिवारी सुधांशु एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में फटा बम, दो युवक लहूलुहान! इलाके में मची चीख-पुकार, पुलिस मौके पर

Darbhanga News: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में हुए बम धमाके से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।#DarbhangaNews,#BiharBombBlast,#PatorPolice

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! NDA का प्रशांत को घेरने का बड़ा चक्रव्यू, CM Samrat के सारथी बनेंगे Nitish| जानिए -हलचल तेज...

Bihar Cabinet: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव से पहले 10 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने NDA की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे, जिससे सियासी ग#BiharNews,#BankipurByElection,#SamratChoudhary

पटना चिड़ियाघर में अब और रोमांच! सफेद बाघ और इगुआना समेत कई नए मेहमान आए

Patna Zoo: पटना चिड़ियाघर में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक सफेद बाघ, सांभर हिरण, सफेद ब्लैकबक और हरे इगुआना जैसे कई नए जीव-जंतु लाए गए हैं।#PatnaZoo,#WhiteTiger,#BiharWildlife

Rohtas News: पायलट बाबा धाम के बाहर मिला केरल के पर्यटक का शव, क्या है मौत का रहस्य?

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में पायलट बाबा धाम के मुख्य द्वार के बाहर केरल के एक 30 वर्षीय पर्यटक का शव मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में आत्महत#RohtasNews,#BiharPolice,#TouristDeath