दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। आप अगर ज्यादा तेज वाहन चला रहें है तो सावधान हो जाइए वरना आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। एक-दो दिनों के भीतर यातायात पुलिस ने तीस हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।
राज्य सरकार के आदेश पर आरक्षी महानिरीक्षक ने महत्वपूर्ण 17 जिलों में गति सीमा मापने का यंत्र दिया है, जो पुलिस गाड़ियों में लगाकर तैयार कर दिया गया है। इसे INTERCEPTOR VEHICLE कहा जाता है। मशीनों से लैस यह गाड़ी आपकी गति सीमा को बताती रहती है। आप चार चक्का वाहन चला रहें है तो शहर के भीतर बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा नहीं चला सकते हैं।
अगर इससे ज्यादा तेजी में चला रहें है तो ऑन द स्पॉट आपको दो हजार रुपये जुर्माना हो सकता है। अगर आप तेजी में गाड़ी लेकर भाग भी गये तो आपके गाड़ी नंबर से आपके घर तक जुर्माने की रसीद पहुंच जाएगी। यातायात डीएसपी बिरजू पासवान ने कहा कि अब तक तीस हजार रुपये की वसूली जुर्माने के तोर पर वसूल की गई है !उन्होंने कहा कि सरकार की और से इस जिले को बस एक ही INTERCEPTOR VEHICLE मिला है।
यातायात के आरक्षी महानिरीक्षक एम आर नायक ने कहा सरकार की मंशा जुर्माना वसूल करना नहीं बल्कि गति सीमा में गाड़ी चलाने पर सड़क हादसा नहीं होगा और इस नियम का कोई उल्लंघन करेगा तो जुर्माना देना ही पड़ेगा।















You must be logged in to post a comment.