back to top
अक्टूबर,30,2026
होम Bihar Darbhanga दरभंगा में विवि थाना पुलिस ने बजाई डुगडुगी…जमीन की खरीद-फरोख्त में चस्पा...

दरभंगा में विवि थाना पुलिस ने बजाई डुगडुगी…जमीन की खरीद-फरोख्त में चस्पा मनोज मंडल के घर इश्तेहार

दरभंगा में विवि थाना पुलिस ने बजाई डुगडुगी…जमीन की खरीद-फरोख्त में चस्पा मनोज मंडल के घर इश्तेहार
दरभंगा में विवि थाना पुलिस ने बजाई डुगडुगी…जमीन की खरीद-फरोख्त में चस्पा मनोज मंडल के घर इश्तेहार

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी को लेकर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने मनोज मंडल के घर इश्तेहार चपकाया है। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी भी बजायी। स्थानीय कई लोगों को जानकारी भी दी।

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि एपीएम थाना क्षेत्र के सिधौली निवासी रंजीत कुमार चौधरी सेदरभंगा में विवि थाना पुलिस ने बजाई डुगडुगी...जमीन की खरीद-फरोख्त में चस्पा मनोज मंडल के घर इश्तेहार मनोज मंडल,दिलीप मंडल एवं अर्चना मंडल ने आवासीय भूखंड देने के नाम पर एक करोड़ 67लाख की ठगी कर ली थी। इस मामले में विश्वविद्यालय थाना में श्री चौधरी के आवेदन पर धोखाधड़ी का मामला (65/21)दर्ज किया गया था।

थानाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि आवासीय भूखंड के नाम पर पोखरा का जमीन दिया गया था। पुलिस के अनुसंधान में भी यह बात सामने आई। उन्होंने कहा कि अलीनगर निवासी मनोज मंडल के भाई और अर्चना मंडल ने न्यायालय में 25 लाख जमा कर जमानत ले लिया। लेकिन, मनोज मंडल ने ऐसा नहीं किया।दरभंगा में विवि थाना पुलिस ने बजाई डुगडुगी...जमीन की खरीद-फरोख्त में चस्पा मनोज मंडल के घर इश्तेहारउन्होंने कहा कि इस मामले में ससमय श्री मंडल की ओर से पैसा नहीं दिया गया तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर न्यायालय के आदेश के आलोक में डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चप्काया गया है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें