spot_img

दरभंगा में उद्योग विस्तार के लिए ऋण मुहैया पर बल, सिंहवाड़ा उडेन फर्नीचर उद्योग की चर्चा, प्रचार-प्रसार पर जोर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी राजीव रौशन के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी।

- Advertisement -

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना के तहत 33, मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना के अंतर्गत 13 तथा 2020-21 में 80 लाभुकों को उद्ययम चलाने के लिए ऋण मुहैया करवाई जा रही है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना,मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना अंतर्गत क्रमश: 103,120,124 एवं 108 लाभार्थियों को स्वराज स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराई गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत 299 लाभुकों को ऋण मुहैया करवाया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुसार कुल 900 आवेदन सृजित करना है। बताया गया कि अभी तक 609 आवेदन सृजित किया गया है। इस योजना के तहत निर्माण क्षेत्र में 50 लाख रुपए तथा सेवा के क्षेत्र में 20 लाख रुपए का ऋण स्वरोजगार के लिए मुहैया कराया जाता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

900 आवेदन सृजन में विलंब होने पर जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के पदाधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई तथा व्यापक प्रचार प्रसार कर लक्ष्य के अनुरूप आवेदन सृजित करने का निर्देश दिया।दरभंगा में उद्योग विस्तार के लिए ऋण मुहैया पर बल, सिंहवाड़ा उडेन फर्नीचर उद्योग की चर्चा, प्रचार-प्रसार पर जोर जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना के अंतर्गत स्थापित 05 कलस्टर को वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पीएसयू आधारित कलस्टर विकास योजना के अंतर्गत सिंहवाड़ा उडेन फर्नीचर उद्योग कार्यरत है। बैठक में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना की भी समीक्षा की गई।दरभंगा में उद्योग विस्तार के लिए ऋण मुहैया पर बल, सिंहवाड़ा उडेन फर्नीचर उद्योग की चर्चा, प्रचार-प्रसार पर जोरजिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित जिले के बैंक के प्रतिनिधियों को उद्यम से संबंधित योजनाओं के आवेदकों को अति शीघ्र ऋण मुहैया करा देने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary

भोजपुर में न्याय की कवायद! यूपी-हरियाणा से आए कांग्रेस के दिग्गज, भरत तिवारी के परिवार से मिलकर क्या कहा? क्या राहुल गांधी भी आएंगे?

Bhojpur News: भोजपुर में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मिलने यूपी और हरियाणा से कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्#BhojpurNews,#BharatTiwari,#CongressBihar

भागलपुर में मां के सामने नदी में समा गईं दो बेटियां, चीखती रह गई मां, मशक्कत के बाद मिले शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में कटरिया नदी में स्नान के दौरान दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। मां किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन 12 और 4 साल की बच्चियां नदी की ते#BhagalpurDrowning,#BiharNews,#RiverAccident

बड़ी खबर! सहरसा को रेलवे देगा डबल तोहफा, सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन का रास्ता साफ, पटना से कोसी – पूर्णिया तक नाइट ट्रेनें!

Bihar Rail Project: सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन परियोजना को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। समस्तीपुर के रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संसदीय समिति की बैठक के बाद यह अहम#BiharRailProject,#SaharsaRailwayNews,#DRMJyotiPrakashMishra