spot_img

दरभंगा के लालकांत शाह के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस, नहीं तो 24 से होगा जनाक्रोश आंदोलन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। लालकांत शाह की हत्यारों की गिरफ्तारी के मांग को लेकर 24 अगस्त को आईजी समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। हसनपुर ब्रांच सीपीआईएम कमेटी की बैठक भोला यादव की अध्यक्षता में हुई।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआईएम प्रखंड सचिव राम सागर पासवान ने कहा कि 17 मई को अपराधियों की ओर से लाल कांत शाह की हत्या निर्ममता पूर्वक अपराधियों की ओर से पीट-पीटकर कर दी गई। इस मामले में बहादुरपुर थाना में थाना कांड संख्या 205/2022 दर्ज है।

- Advertisement -

इसमे एक हत्यारोपी की गिरफतारी हुई। बाकी को सोनकी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। मोटी रकम लेकर इस केस को दबाने की कोशिश की जा रही है इसके खिलाफ 24 अगस्त को आईजी के समक्ष बहादुरपुर के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे और लाल कांत शाह के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

इस हत्याकांड में राजनीतिक पार्टियों के द्वारा अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है इसको सीपीआईएम बर्दाश्त नहीं करेगी और लाल कांत शाह के परिजनों को न्याय दिलाने तक संघर्ष को जारी रखेगी। सीपीआईएम बहादुरपुर प्रखंड कमेटी सदस्य नीरज कुमार ने कहा है कि सामंती प्रवृत्ति के अपराधियों ने तरह लाल कांत शाह की हत्या की है।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

इस हत्या के खिलाफ सीपीआईएम लगातार संघर्ष जारी रखे हुए हैं। अपराधियों को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिल रही है जिसके कारण अभी तक बाकी हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। 24 अगस्त को आईजी के समक्ष बाकी सभी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को रखेंगे। अगर बाकी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे दरभंगा जिले में इस हत्या के खिलाफ जनाक्रोश आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

सभा को प्रखंड कमेटी सदस्य ललन यादव, ललन मुखिया, विनोद माझी, राजेंद्र माझी, मिथिलेश माझी, घूरनी देवी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! सहरसा को रेलवे देगा डबल तोहफा, सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन का रास्ता साफ, पटना से कोसी – पूर्णिया तक नाइट ट्रेनें!

Bihar Rail Project: सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन परियोजना को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। समस्तीपुर के रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संसदीय समिति की बैठक के बाद यह अहम#BiharRailProject,#SaharsaRailwayNews,#DRMJyotiPrakashMishra

‘सरज रिट्रेक्टर’ : सिर्फ 20 ग्राम का डिवाइस, AIIMS पटना ने ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को बनाया आसान; जानें कैसे?

Patna Health News: पटना एम्स ने ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को आसान बनाने के लिए 'सरज रिट्रेक्टर' नामक एक 20 ग्राम का स्वदेशी उपकरण विकसित किया है। यह न्यूरोसर्जिकल डिवाइस जटिल ऑपरेशनों म#AIIMSPatna,#SarajRetractor,#BrainSurgery

दरभंगा: सिमरी – कंसी चौक NH-27 पर तेल टैंकर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला ट्रक, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान!

Bihar Fire: दरभंगा में नेशनल हाईवे-27 पर सरसों तेल से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे वाहन को राख कर दिया, लेकिन चालक और खलासी की जान बाल-बाल बच#BiharFire,#DarbhangaAccident,#NH27Fire

दरभंगा में पहली बार शिव महिमा की अमृत वर्षा! नौ दिवसीय नवाह यज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल

Darbhanga News: दरभंगा के बाबा केदारनाथ शिवालय में पहली बार नौ दिवसीय श्रीश्री 108 नवाह यज्ञ शुरू हो गया है। 27 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस यज्ञ का उद्घाटन पूर्व मंत्री हरि#DarbhangaNews,#ShivYagya,#BiharSpirituality