spot_img

मधुबनी से बड़ी खबर, भारत-नेपाल सीमा पर आठ वर्षीय बच्ची की तस्करी करते नेपाली अधेड़ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
आठ वर्ष की एक बच्ची को चारपहिया वाहन में भारत से नेपाल ले जा रहा था आरोपित
पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने सीमा पर कार्रवाई कर पुलिस को किया सुपुर्द
पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन के साथ मामले की जांचकर बच्ची के पिता को भी किया गिरफ्तार
चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिवेदन पर केस दर्ज कर दोनों आरोपित भेजा गया जेल
फोटो: अधिकारियों के हिरासत में मानव तस्करी का आरोपित

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी जयनगर अंतर्गत पिपरौन कैंप के जवानों ने जटही बॉर्डर पर मानव तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में एक चारपहिया वाहन में एक आठ वर्षीय बच्ची को भारत से नेपाल से एक नेपाली अधेड़ को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार अधेड़ की पहचान नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत जनकपुर वार्ड 16 निवासी विक्रम पंजियार के पुत्र अमर पंजीयार के रूप में हुई है। एसएसबी जवानों ने चारपहिया वाहन के साथ बच्ची व गिरफ्तार आरोपित को हरलाखी पुलिस के संरक्षण में दे दिया। पुलिस इस मामले में चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों को बुलाकर मामले की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान मामले में बच्ची के पिता की भी संलिप्ता सामने आयी है।

- Advertisement -

इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल बॉर्डर पर आरोपित टोयेटा चार पहिया वाहन से बच्ची को लेकर नेपाल जा रहा था। जहां एसएसबी के द्वारा जांच के क्रम में बच्ची को रोता हुआ देख जवानों को शक हुआ और बच्ची व वाहन के साथ आरोपित को हिरासत में लेकर हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद चाइल्ड लाइन जयनगर की टीम थाने पहुंचकर पुलिस के साथ मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि आरोपी लड़की को अपने घर में काम करवाने के लिए बासोपट्टी से नेपाल ले जा रहा था। सरकार द्वारा जारी संवैधानिक नियमानुसार नाबालिग से काम कराना दंडनीय अपराध है। इसके आलोक में चाइल्ड हेल्पलाइन जयनगर के सविता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मामले में संलिप्त दोनो आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वही लड़की को चाइल्ड हेल्पलाइन जयनगर के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

Delhi Earthquake: दिल्ली और NCR में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग डरकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। इसका केंद्र अफगानिस्तान था।#DelhiEarthquake,#EarthquakeInDelhi,#AfghanistanEarthquake

125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी अंधेरा! दरभंगा के जाले में फूटा गुस्सा, पानी का भी संकट |पंचायत समिति की बैठक में हंगामा

Bihar Panchayat Meeting: दरभंगा के जाले प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद बढ़ी कटौती और नलजल योजना के बाधित होने का मुद्दा गरमाया। जनप्रतिनिधियों ने पेयजल#BiharPanchayat,#DarbhangaNews,#ElectricityCrisis

Bhagalpur News: 100 साल के ‘पोलियो मैन’ की चौंकाने वाली कहानी: विदेश छोड़ क्यों लौटे गांव? दिल छू लेगी पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह...

Dr Dilip Kumar Singh: भागलपुर के 'पोलियो मैन' पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह 100 साल के हो गए। उन्होंने विदेश छोड़ गांव लौटकर गरीबों की सेवा को जीवन का सबसे सही फैसला बताया।#DrDilipKumarSingh,#BhagalpurNews,#PadmaShri

दरभंगा में खूनी वारदात, 72 घंटे बाद भी हत्यारे खुले घूम रहे! पुलिस पर भड़के लोग

Darbhanga News: दरभंगा में एक युवक की चाकू मारकर हुई हत्या के 72 घंटे बाद भी सभी नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस की धीमी कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश है।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceInaction