सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा के लालपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भादौं की अंधेरी रात में अवतरित हुए योगेश्वर नटवर नंदकिशोर को बधाई देने का सिलसिला शुक्रवार से अनवरत चलता रहा।
गोकुल की तरह सिंहवाड़ा के लालपुर में नंद उत्सव की बधाई के साथ में भक्त कह रहे थे कि गोकुल में मच गयौ हल्ला जशोदा ने जन्मों है लल्ला। शुक्रवार की सुबह से ही जमा हो गए भक्तों ने दिनभर नंदोत्सव की धूम में मस्त रहे।
जानकारी के अनुसार, श्री-श्री 108 कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन नवयुवक पूजा समिति लालपुर की ओर से किया गया था। लालपुर पंचायत भवन पर बने आकर्षक मूर्तियों की एकटक देखने के लिए भक्तों की दिनभर बारिश के बाद भी भीड़ जुटी रही।
शुक्रवार की रात मधुर-मधुर भगवान की बधाइयों के साथ जैसे गोकुल में मच गयो हल्ला जसोदा ने जन्मों है लल्ला, और नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, मैं वेदन में सुन आई जसोदा भयों लल्ला, गोकुल में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ऐसी बधाइयां गाते हुए पंचायत भवन को भव्य बना दिया।
प्रत्येक साल की तहर इस साल भी कृष्ण पूजा समिति का आयोजन रखा गया है। नवयुवक सदस्य कारकर्ता का नाम रवि बिहारी, साशिरंजन, कमलेश, चंदेश्वर, दीपक, रोशन, अनमोल, गुंजन, बिभू, राहुल, सुभम, धीरज, बेभव, नंदन, अनुज, सोनू के अलावे समस्त लालपुर के ग्रामवासी सम्मलित हुए।

















