spot_img

समस्तीपुर में जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे अधिकारी और पुलिस से झड़प, बेहोश हुई महिला, रूका काम

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड के जगदर के दसौत में अतिक्रमण खाली कराने के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। इससे जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका। वहीं, पुलिस की नाकामी के कारण जेसीबी को भी असामाजिक तत्वों ने  क्षतिग्रस्त कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुंसिफ अदालत रोसड़ा समस्तीपुर ने मुकदमा हकियत इजराय वाद संख्या 03/2017 में रेणुका देवी पति सुरेश झा, निवासी ग्राम जगदर, पोस्ट दसौत डिगरीदार बनाम गुली यादव उर्फ गुलाब यादव पिता धनिक लाल यादव बगैरह के मामले में संज्ञान लिया।समस्तीपुर में जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे अधिकारी और पुलिस से झड़प, बेहोश हुई महिला, रूका काम

- Advertisement -

अधिकार वाद संख्या 07/1997 में मुद्दई रेणुका देवी को मुंसिफ कोर्ट की ओर से चौदह जुलाई को डिग्री दिया गया। खाता संख्या 05, खेसरा संख्या 29, 30,31 रकबा 6 कट्ठा 4 धुर के लिए कोर्ट की ओर से आदेश दिया गया कि इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। वहीं, मुद्दई को इस जमीन पर कब्जा दिलवाया जाए।
समस्तीपुर में जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे अधिकारी और पुलिस से झड़प, बेहोश हुई महिला, रूका कामन्यायालय के आदेश के अनुसार आज अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए रोसड़ा मुंसिफ कोर्ट से विपिन कुमार नाजीर, गोपाल प्रसाद सिंह अमला, अनिल कुमार राय वकील अपने ऑर्डर के साथ 1 बजे दिन में पहुंचे।

- Advertisement -

2 बजे के करीब प्रशासन विनोद कुमार, ASI ओपी प्रभारी शिवाजीनगर 52 के संख्या में पुलिस बल के साथ जमीन पर पहुंचे। उनके साथ मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सक्सेना, अंचलाधिकारी प्रिया अरयानी, राजस्व अधिकारी शिवाजीनगर भी पहुंचे। अतिक्रमण मुक्त के लिए जब ऑपरेशन चालू किया गया तो वहां दूसरे पक्ष की गुली यादव की तरफ से विरोध प्रगट किया गया।समस्तीपुर में जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे अधिकारी और पुलिस से झड़प, बेहोश हुई महिला, रूका काम पुलिस के ऊपर पथराव भी किया गया। पुलिस अपना बल प्रयोग करके जमात को तितर-बितर कर दिया और ऑपरेशन जारी रखा। करीब एक घंटा तक अतिक्रमण किया हुआ जमीन पर 2 जेसीबी काम करता रहा। प्रशासन अपनी निगरानी में अतिक्रमण को हटाता रहा।

प्रशासन के साथ बीच-बीच में असामाजिक तत्त्व झड़प करता रहा। पर, प्रशासन एक का भी नहीं सुना और ऑपरेशन जारी रखा। इसी बीच 3 बजे दोपहर में प्रतिवादी की तरफ की एक वृद्ध महिला बेहोश हो गई। इसके कारण प्रशासन कमजोर नजर आने लगा।समस्तीपुर में जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे अधिकारी और पुलिस से झड़प, बेहोश हुई महिला, रूका काम प्रशासन को बीच में ही ऑपरेशन रोकना पड़ा। अंत में अंचलाधिकारी और नाजीर साहब के आदेश अनुसार बीच में ही ऑपरेशन को रोकने का आदेश दिया गया। इसके कारण आज रेणुका देवी की जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD