back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

यूपी सरकार से लड़ेंगे, श्रीकांत त्यागी के परिजनों को इंसाफ दिलाकर रहेंगे: आशुतोष कुमार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रीकांत त्यागी के परिजनों को सरकार की ओर से  प्रताड़ित किया जा रहा है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह बात ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार ने कही।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार दुर्व्यवहार और पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। इस कारण नोएडा में हजारों की संख्या में त्यागी भूमिहार समाज के लोग एकत्रित हुए। इसमें  मुख्य अतिथि के रूप में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार को त्यागी भूमिहार समाज के लोगों ने आमंत्रित किया। और, उनका भव्य स्वागत किया।

- Advertisement -

इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से आए त्यागी भूमिहार समाज के हजारों लोगों को संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके बच्चों पर अत्याचार कर हमारे समाज को एकजुट कर दिया।

- Advertisement -

आशुतोष ने उत्तरप्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब हम आपकी बंधुआ मजदूरी नहीं करेंगे। अब हम अपने अधिकारों के लिए आपसे लड़ेंगे, उन्होंने योगी आदित्यनाथ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप हमारे समाज से हैं हमारा समाज आपसे नहीं है।

वहीं, त्यागी समाज के एक जुटता को देख मुख्यमंत्री भी पसोपेश में आ गए। त्यागी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से फोन पर बात की। और, घटना के बाबत जानकारी दी। कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि श्रीकांत त्यागी को न्याय मिलेगा। इस खबर के बाद बीजेपी नेता महेश शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात: Dearness Allowance Hike से बढ़ेगी सैलरी!

Dearness Allowance Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की...

साप्ताहिक लव राशिफल: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का प्रेम भविष्य

Weekly Love Horoscope: इस नश्वर संसार में प्रेम एक शाश्वत अनुभूति है, जो हर...

‘द ब्लफ’ को लेकर उत्साहित हैं ऋतिक रोशन, जानिए क्यों खास है प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म!

Priyanka Chopra News: हॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन...

Salman Khan के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती, शाहरुख खान ने भी की मुलाकात

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें