spot_img

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत से ऑटोमेटिक चाइनिज पिस्टल, कारतूस और मैगजीन समेत सिक्सर पिस्तौल खरीदकर नेपाल जा रहे दो अपराधियों को पुलिस ने 47 हजार कैश के साथ दबोचा

spot_img
- Advertisement -

अररिया से एक बड़ी खबर है जहां भारत-नेपाल की खुली सीमा के रास्ते नशीली दवा से लेकर हथियार के कारोबार पर नकेल की कार्रवाई हुई है। नेपाल पुलिस ने हथियार-कारतूस सहित 47 हजार नगद के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि नेपाल के मोरंग जिले के सुनवर्शीनगर पालिका से नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की ओर से पिस्टल के साथ दो लोगों की गिरफ़्तारी से भी होती है।

- Advertisement -

भारत से सिकटी होते हुए नेपाल प्रवेश के दौरान नेपाल सशस्त्र पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मोरंग के एसपी राजकुमार लामिछाने से मिली जानकारी के अनुसार,सशस्त्र पुलिस बल नेपाल बोर्डर आउट पोस्ट सिकटी के सशस्त्र पुलिस बल के हवलदार नबराज खड्का के कमांड में रहे पैदल गश्ती टीम की ओर से खरेवारी स्थित भारत नेपाल सीमा से भारत से नेपाल के तरफ आ रहे को 27 प 406 नम्बर के पल्सर मोटरसाइकिल को शंका के आधार पर चेक जांच के क्रम में इंडो-नेपाल सीमा पर भारत से ऑटोमेटिक चाइनिज पिस्टल, कारतूस और मैगजीन समेत सिक्सर पिस्तौल खरीदकर नेपाल जा रहे दो अपराधियों को पुलिस ने 47 हजार कैश के साथ दबोचा पकड़ा। उक्त मोटरसाइकिल में सवार सुनवर्षीनगर नगरपालिका-8 हसनगढी के 28 वर्षीय आरिफ आलम के पास से ऑटोमेटिक चाइनिज पिस्टल और इसमें लगने वाले कारतूस व मैगजीन एक पीस और एक सिक्सर पिस्तौल बरामद किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के 40 लाख बच्चों की चमकी किस्मत, अब स्थानीय भाषाओं में होगी पढ़ाई! | पढ़िए -क्षेत्रवार - 1.20 करोड़ पुस्तकों की होगी छपाई

पूछताछ में आलम ने पुलिस को बताया कि यह हथियार भारत से खरीद कर लाया है। जिसे मोरंग जिले के उर्लाबारी के तरुण चोक निवासी 29 वर्षीय नबिन धिमाल को देना था। बयान के आधार पर धीमाल को संयुक्त पुलिस टीम गठन कर गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार धीमाल के पास से एक मोटरसाइकिल और नकद 47 हजार रुपये बरामद होने की बात एसपी राजकुमार लामिछाने ने कही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।