spot_img

बेनीपट्टी में हत्या की कोशिश में दो को मिली दो साल जेल की सजा, लगा जुर्माना

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सिविल कोर्ट में चल रहे हत्या के प्रयास मामले की सुनवाई के बाद दो अभियुक्तों को दो साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रंजीत कुमार सोनू की अदालत में मामले की सुनवाई की गई।

- Advertisement -

यह फैसला बेनीपट्टी थाना में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 219/09 में आया है। बेनीपट्टी थाना के अंधरी गांव निवासी अब्दुल जब्बार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें आरोपितों पर धारा 307 और 324 लगाया गया था।

- Advertisement -

इस मामले में सात अभियुक्त अंधरी गांव निवासी मो. सगिरुल, मो. शमीरुल, मो. अब्बास, मो. गफ्फार, मो. फिरोज और मो. अब्दुल कयूम को न्यायालय ने अंडर टेकिंग आवेदन (प्रोबेशन ऑफ ऑफेडर एक्ट) के आधार पर अगले एक साल तक मारपीट नही करने की शर्त पर बाउंड भरवाकर रिहा कर कर दिया है।

- Advertisement -

वहीं, दो अभियुक्त अंधरी गांव निवासी मो. मुराद मस्तान और मो. जाबिर को न्यायालय ने दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तों पर एक एक हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। बता दें कि इस मामले में कुल 12 अभियुक्त थे, जिसमें ट्रायल चलने के क्रम में तीन की मृत्यु भी हो चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! नई ट्रांसफर नीति लागू, हर 5 साल में तबादला, 7 कैटेगरी को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए...

Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' जारी की है। इसमें शिक्षकों के लिए 7 प्राथमिकताएं तय की गई हैं, जिससे अब हर 5 साल पर तबादला#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherNews

‘ …रिपोर्ट में खामियां ‘ हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर सारण SSP को तलब, अब क्या होगा?

Bihar High Court: पटना हाईकोर्ट ने गैर-जमानती वारंट के निष्पादन पर सारण एसएसपी की रिपोर्ट को असंतोषजनक मानते हुए उन्हें तलब किया है। कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई की पारदर्शिता पर चिंत#BiharHighCourt,#SaranPolice,#JudicialScrutiny

भागलपुर का लाल बना केरल का बॉस! IAS विश्वनाथ सिन्हा बने मुख्य सचिव, बिहार में जश्न, जानिए भागलपुर से केरल तक का सफर

Bihar IAS Vishwanath Sinha: भागलपुर के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस विश्वनाथ सिन्हा को केरल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1 जुलाई को पदभार संभालेंगे, जिससे बिहार का मान बढ़ा है।#BiharNews,#IASVishwanathSinha,#KeralaChiefSecretary

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl