back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

दरभंगा के लहेरियासराय पुलिस ने अंतरजिला के एक समेत तीन लोगों को चोरी, शराब बेचने और पीने में किया गिरफ्तार, बैरंग वापस लौटी महाराष्ट्र पुलिस

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना की पुलिस ने चोरी सहित अलग अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दरभंगा आई महाराष्ट्र की पुलिस खाली हाथ बैरंग लौट गई। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना पुलिस ने बाजितपुर में हॉस्टल निर्माण को लेकर रखे गए लोहे का रॉड को चुरा लिए जाने को लेकर उसी इलाके के कन्हैया साह को गिरफ्तार कर उसके घर से सामान भी बरामद कर लिया है।

वहीं, युसूफगंज मोहल्ला के लालो महतो के घर छापेमारी में 18 लीटर देसी शराब 8 बोतल में जब्त किया गया है। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि डीएमसीएच में अपने रिश्तेदार के घर आए बेगूसराय जिला नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर निवासी मिलन राम के पुत्र राजेश कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने की है।

वहीं, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से शिवशंकर सिंह के पुत्र शब्बीर कुमार की गिरफ्तारी करने पहुंची महाराष्ट्र पुलिस शुक्रवार को बैरंग लौट गई। वहां एक साल पूर्व महाराष्ट्रा के पिपरी जिला के एमआईबीसी थाना की पुलिस चोरी के कांड (272/21) में इसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। हालांकि इस नाम पता का कोई व्यक्ति यहां नहीं मिला। गलत नाम पता होने की बात सामने आई। छापेमारी की पुष्टि विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने की है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें