back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

दिवाली पर लॉन्‍च होगी जियो की 5जी सर्विस, मुकेश अंबानी का कई और एलान…लैपटॉप-डेस्कटॉप खरीदने का झंझट खत्म

spot_img
- Advertisement -

दिवाली पर 5जी मोबाइल सेवा शुरू हो रही है। इसका ऐलान खुद रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने किया। मौका था कंपनी की एजीएम का। एजीएम में मुकेश अंबानी ने रिलायंस की तरफ से कहा कि नई और बेहतर सेवाएं देने के लिए 5जी टेक्नोलॉजी शुरू की जा रही है।

- Advertisement -

अंबानी ने कहा कि रिलायंस 5जी सेवा की शुरुआत पर दो लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, प्रमुख शहरों में इस साल दिवाली तक 5जी सेवा शुरू हो जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 45वीं सालाना आमसभा बैठक (एजीएम) में कंपनी प्रमुख मुकेश अंबानी ने जियो की 5जी सर्विस लॉन्च करने सहित कई बड़े ऐलान किए।

- Advertisement -

मुकेश अंबानी ने कहा कि Jio 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत 5G नेटवर्क होगा। अन्य ऑपरेटरों के उलट Jio का 5G नेटवर्क 4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ स्टैंड-अलोन होगा। स्टैंड-अलोन 5G के साथ जियो कम विलंबता, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्‍यून‍िकेशन, 5G वॉयस, एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग और मेटावर्स जैसी नई और शक्तिशाली सेवाएं प्रदान कर सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में Crude Oil Price धड़ाम: क्या ट्रंप के बयान से पलटा खेल? पढ़िए...अंतरराष्ट्रीय बाजार, कच्चे तेल की कीमत और अप्रत्याशित-तीव्र गिरावट

मुकेश अंबानी ने बताया कि 5G की शुरुआत चार मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता से दिवाली तक होगी। 2023 तक देश के कोने कोने में 5G सर्विस मिलने लगेगी। इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्राहकों को Virtual PC को तोहफा दिया है। एजीएम में कंपनी ने अपनी नई सर्विस Jio AirFiber और Jio Cloud PC के बारे में भी बताया। बता दें कि Jio AirFiber काफी हद तक JioFi की तरह ही है लेकिन इसमें बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी के साथ। दूसरी ओर, Jio Cloud PC आपके मंहगे लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदने के खर्च को कम कर देगा।

निवेशकों को संबोधित करते हुए रिलायंस प्रमुख ने कहा कि जियो की 5जी सर्विस देश के चार प्रमुख मेट्रो शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दिवाली 2022 तक लॉन्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2023 तक यह सेवा 18 महीनों के अंदर देशभर में मिलनी शुरू हो जाएगी, जिसे लागू करने के लिए शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तारित किया जाएगा।

मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो ने गूगल के साथ 5जी हैंडसेट बनाने के लिए करार किया है। साथ ही क्लाउड इनेबल्ड बिजनेस के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार किया है. कंपनी ने Qualcomm के साथ भी समझौता किया है। मुकेश अंबानी ने एलान किया कि 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में क्वालकॉम Jio की मदद करेगा और इसके लिए रिलायंस जियो और क्वॉलकॉम की साझेदारी हुई है।

आरआईएल प्रमुख ने कंपनी की 45वीं एजीएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जनिए संबोधित करते हुए बताया कि जियो ने भारत में 5जी नेटवर्क के लिए क्वालकॉम के साथ साझेदारी की है। कंपनी बेहद किफायती 5जी स्मार्टफोन और गूगल क्लाउड विकसित करने के लिए गूगल के साथ भी साझेदारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्यों सहमा भारतीय बाजार और आगे क्या?

निवेशकों को सबोधित करते हुए कहा कि माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और इंटेल कंपनियों के साथ साझेदारी पहले से है, लेकिन अब क्वालकॉम के साथ साझेदारी करने जा रहे हैं। अंबानी ने कहा कि सस्ते 5जी फोन के लिए गूगल के साथ काम जारी है। जियो के पास स्पेक्ट्रम के सभी बैंड मौजूद है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की मीडिया बिजनेस में बेहतरीन ग्रोथ रही। उन्होंने रिलायंस रिटेल का 2 लाख करोड़ रुपये टर्नओवर पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें:  Gold and Silver Price: युद्ध के साये में चमकता सोना, चांदी भी नहीं पीछे... फिर क्या है...सोना ले जा रे... चांदी ले जा रे ... पढ़िए सोने का आज का भाव !

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी सर्विस के लिए कंपनी 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। देशभर में दिसंबर 2023 तक 5G सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी। मुंबई में जल्द ही जियो एक्सपीरियंस सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जियो की 5जी सर्विस दुनिया में सबसे तेज होगी। जियो देश का नंबर वन डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर है जबकि हर तीन में से 2 घरों में जियो फाइबर का इस्तेमाल हो रहा है। रिलायंस ने 2.32 लाख नौकरियां दी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

20 करोड़ की शाही शादी का दर्दनाक अंत: Celebrity Divorce ने सबको चौंकाया!

Celebrity Divorce News: कहते हैं ना कि बड़े-बड़े वादे और धूमधाम अक्सर हकीकत की...

PhonePe लाया ‘RuPay On-The-Go’ स्मार्ट कार्ड, बदलेगा Digital Payment का अंदाज़

Digital Payment: PhonePe ने भारत में भुगतान क्रांति को नया आयाम देते हुए एक...

Gaurav Khanna News: ‘बिग बॉस 19’ जीतने के बाद गौरव खन्ना ने बताया, कब होगी उनकी धमाकेदार वापसी!

Gaurav Khanna News: टीवी की दुनिया में इस वक्त अगर कोई नाम सबसे ज्यादा...

Night Remedies: तकिए के नीचे रखें ये चमत्कारी चीजें, बदल जाएगी किस्मत

Night Remedies: तकिए के नीचे रखें ये चमत्कारी चीजें, बदल जाएगी किस्मतब्रह्मांड की रहस्यमयी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें