spot_img

बारह नेताओं पर आयोग का चाबुक, विधानसभा लड़े, लोकसभा आते-आते लग गया तीन साल का बैन

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

बारह नेताओं पर आयोग का चाबुक, विधानसभा लड़े, लोकसभा आते-आते लग गया तीन साल का बैन सीतामढ़ी, खबरयुग। ये चुनाव आयोग का कैसा डंडा पड़ा। पिछले चुनाव में प्रत्याशी थे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। इतना ही नहीं तीन साल तक कोई चुनाव लड़ ही नहीं सकते यानी मतलब साफ, लोकसभा तो गया ही विधानसभा भी हाथ से निकला। ऐसे एक दो नहीं बल्कि बारह नेता हैं जिनपर चुनाव आयोग का चाबुक पड़ा है। जिले के बारह नेताओं के चुनाव लड़ने पर तीन साल के लिए रोक लगा दी गई है। कारण यह बताया गया कि आप बड़े सुस्त हैं। पूर्व के चुनाव में किए गए खर्च का ब्यौरा अभी तक आपने नहीं सौंपा। इससे नाराज आयोग ने निर्वाचन अधिनियम की धारा दस ए के तहत कार्रवाई की है। आयोग ने अयोग्य लोगों के नामों की सूची डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भी भेज दी है। वहीं प्रत्याशियों के नाम की सूची चुनाव आयोग के वेबसाइट पर जारी कर दी है। अहम व दुखद यह कि सभी वंचित लोग पिछले विधान सभा चुनाव में मैदान में उतरे थे।

- Advertisement -

कौन-कौन हैं जद में

इसके तहत सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के जानकी स्थान वार्ड छह के शफी के पुत्र इरशाद अहमद। इनपर आठ अगस्त 2017 के प्रभाव से चुनाव लड़ने पर रोक लगी है। यह रोक बीस अगस्त 2020 तक लगी रहेगी। बाजपट्टी विधान सभा क्षेत्र रसलपुर की रेखा देवी। इसी गांव की एक अन्य रेखा देवी वहीं कोइली नानपुर के आश नारायण झा, बसहा के अवधेश कुमार, सुरसंड विधान सभा क्षेत्र के रीगा भवदेपुर के मुकेश कुमार सिंह, रीगा विधान सभा क्षेत्र पोसुआ पटनिया के अब्बास शेख मेजरगंज भरवाड़ा के गोनौर दास पर आठ अगस्त 2020 तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई है। बेलसंड विधान सभा तरियानी छपरा के अखिलेश कुमार सिंह, इसी गांव के संजय सिंह, रुपौली निवासी नूर आलम और खुशनंदन राम पर आयोग ने 11 सितंबर 2017 के प्रभाव से अगले तीन साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। यह रोक 11 सितंबर 2020 तक लगी रहेगी।बारह नेताओं पर आयोग का चाबुक, विधानसभा लड़े, लोकसभा आते-आते लग गया तीन साल का बैन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार की चीनी मिलों के लिए आई खुशखबरी! अब भूमि विवाद नहीं रोक पाएंगे रफ्तार, सरकार ने लिया ‘सख्त’ फैसला, अब नहीं रुकेगा विकास...

Bihar Sugar Industry: बिहार सरकार चीनी मिलों को गति देने के लिए भूमि विवादों पर सख्त हो गई है। राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए हैं, ज#BiharSugarIndustry,#LandReformsBihar,#BiharGovernment

बिहार-तेलंगाना ने हाथ मिलाया, किसानों की किस्मत बदलेगी! हैदराबाद में तेल पाम, मखाना खेती कृषि पद्धति, तकनीकों और नवाचारों के आदान-प्रदान पर महत्वपूर्ण...

Bihar Agriculture: बिहार और तेलंगाना के कृषि मंत्रियों ने किसानों के हित में एक ऐतिहासिक साझेदारी की है। इस समझौते से तेल पाम और मखाना की खेती में विशेषज्ञता का आदान-प्रदान होगा,#BiharAgriculture,#KisanKalyan,#VijayKumarSinha

लखीसराय में दरिंदे को मिली सबसे बड़ी सजा! 8 साल की मासूम से रेप पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला – ‘ अंतिम सांस तक...

Bihar POCSO Verdict: लखीसराय की विशेष पॉक्सो अदालत ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी गोपाल मिश्रा को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीन माह में सुनवाई पूरी हुई।#BiharPOCSO,#LakhisaraiNews,#ChildProtection

मोकामा के बाबा चौहरमल धाम का बदलेगा भाग्य! Samrat के एक फैसले से दौड़ेगी विकास की लहर! | पढ़िए – मंत्री लखेंद्र पासवान की...

Baba Chuharmal Dham: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इससे स्थानीय#BiharTourism,#BabaChuharmalDham,#SamratChoudhary