spot_img

Bhagalpur यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, नए डीआरएम ने रेलवे यार्ड, सरकुलेटिंग एरिया को देखा, मालदा से भागलपुर तक किया विंडो इंस्पेक्शन   – Deshaj Times #BiharNews #Bihar #Darbhanga

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

- Advertisement -

बिहार न्यूज़ डेस्क मालदा रेलमंडल के नए डीआरएम विकास चौबे कार्यभार संभालने के दो दिन बाद ही  भागलपुर स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे. उनके साथ सभी ब्रांच ऑफिसर भी मौजूद थे. डीआरएम ने कहा कि रेल संरक्षा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण यात्री सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मकसद यह था कि डिवीजन के सबसे बड़े स्टेशन की व्यवस्था को जान सकें.

- Advertisement -

डीआरएम ने कहा कि आम लोगों के लिए उनकी भावना का ख्याल रखते हुए भागलपुर स्टेशन को डेवलप करने की योजना है. यहां स्मार्ट स्टेशन की योजना पर काम हो रहा है. अभी प्लानिंग टीम प्लानिंग कर रही है. डीआरएम ने स्टेशन के शौचालयों में अंदर जाकर स्थिति देखी और साफ सफाई को और बेहतर करने का निर्देश दिया. सरकुलेटिंग एरिया का भी उन्होंने जायजा लिया. वह मालदा से भागलपुर तक विंडो इंस्पेक्शन करते हुए भागलपुर पहुंचे थे. अगर पहले से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव दिया गया होगा तो उसका फॉलोअप करेंगे या फिर से रेलवे बोर्ड के ध्यानार्थ प्रस्ताव दिया जाएगा. निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम पवन कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजीव शंकर, सीवाईएम प्रमोद कुमार सिंह, सीआईटी आरएन पासवान आदि मौजूद थे. डीआरएम ने भागलपुर स्टेशन पर कुछ यात्रियों से भी बात की और स्टेशन पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. डीआरएम ने बताया कि दो यात्रियों से बात की और दोनों ने सकारात्मक टिप्पणी की. यह सुनकर अच्छा लगा कि स्टेशन पर मिल रही सुविधाओं से यात्री खुश हैं. हालांकि इन दो यात्रियों की बातचीत पैमाना नहीं है. सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है और हमलोग सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे.

- Advertisement -

भागलपुर न्यूज़ डेस्क
 

Share this story

#Bhagalpur #यतरय #क #मलग #बहतर #सवधए #नए #डआरएम #न #रलव #यरड #सरकलटग #एरय #क #दख #मलद #स #भगलपर #तक #कय #वड #इसपकशन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम

Bihar BPSC ASO Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने टॉप किया, जबकि 11 दिव्यांग अभ्यर्#BiharNews,#BPSCAResult,#SantoshKumar

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: ‘तमाशा होना तय है’, खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए – ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है।'#SoniaGandhiBook,#CongressLeader,#BiharNews

पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents