spot_img

दरभंगा के बिरौल में सीएसपी संचालक की बाइक समेत बीस हजार कैश की लूट में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन अपराधी चढ़े हत्थे

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के सहसराम-अथार मुख्य मार्ग के सुनसान स्थान पर एक सीएसपी संचालक का बाइक समेत बीस हजार रुपये लूट लेने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना में संलिप्त तीन लोगों को पुलिस ने रविवार को संध्या में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर कांड का पटाक्षेप कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर में गंगा महोत्सव: मिथिला की पावन धरती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

इस मामले को लेकर साहो निवासी व सीएसपी संचालक पंकज कुमार ठाकुर के लिखित आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि सीएसपी संचालक अपने मित्र से बीस हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था।दरभंगा के बिरौल में सीएसपी संचालक की बाइक समेत बीस हजार कैश की लूट में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन अपराधी चढ़े हत्थे

- Advertisement -

इसी क्रम में सहसराम-अथार गांव के बीच सुनसान स्थान पर अथार गांव के प्रशांत राय,विष्णु राय तथा मारुती नंदन राय ने पंकज को रोक कर उसके साथ मारपीट करने के बाद बीस हजार रुपये और बाइक लूट कर फरार हो गया। एस एच ओ ने बताया कि घटना के बाद त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के बकमंडल जुरीय गांव से लूटी गई बाईक बरामद कर किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में 9 मई को लोक अदालत, जानिए आम जनता को कैसे मिलेगा इसका फायदा

उसके बाद खुफिया तंत्र के सहयोग से मारुती नंदन राय को पड़री गांव से तथा विष्णु एवं प्रशांत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष श्री सारंग ने बताया कि बाईक लूटने के दौरान सीएसपी पंकज ठाकुर ने तीनों व्यक्ति को पहचान लिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बार-बार आग लगने से रेलवे हलकान, अब जंक्शन को बनाया जाएगा ‘फायर प्रूफ’

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार हो रही आग की घटनाओं ने रेलवे...