back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Gopalganj News: शराब तस्कर को पकड़ने जा रही पुलिसकर्मियों की नाव गंडक नदी में डूबी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। गंडक नदी में शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस कर्मियों की नाव  डूब गई। हादसे में एक जवान राजेश कुमार जो गया जिले के रहने वाले हैं और 2010 बैच के बिहार पुलिस के जवान थे की मौत हो गई। वहीं, दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव के पास की है।

- Advertisement -

नाव हादसे में एक पुलिसकर्मी का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, दो पुलिसकर्मियों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह पुलिसकर्मियों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई। घटना में तीन जवान लापता हो गए। इसमें से एक की मौत हुई दो की हालत नाजुक है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के जादवपुर स्थित राजवा गांव में शराब तस्करों की जानकारी पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम तस्करों को पकड़ने नाव पर गई थी। इसी दौरान गंडक नदी में अचानक नाव पलट गयी और सभी जवान नदी में बह गये। हालांकि कुछ जवानों ने तैर कर अपनी जान बचा ली लेकिन तीन जवानों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

जानकारी के अनुसार, गंडक नदी में नाव सवार जादोपुर थाने के पुलिसकर्मी शराब तस्कर को पकड़ने जा रहे थे। इस दौरान नाव असंतुलित हो गई और नाव नदी में पलट गई। इससे सभी पुलिसकर्मी नदी में डूब गए। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी नहीं मिले थे।

तलाश के दौरान एक पुलिसकर्मी का शव बरामद कर लिया गया है।दो पुलिसकर्मियों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया है। इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: चंद्र गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी धन-समृद्धि

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर और नक्षत्रों का...

Patna NEET Student Death: 11 दिन, 42 लोगों से पूछताछ… CBI के हाथ खाली, क्या खुलेगा स्पर्म का राज?

Patna NEET Student Death: पटना की सरजमीं पर एक छात्र की संदिग्ध मौत का...

Bihar Taxi Service: बिहार में शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’, गुजरात मॉडल से बदलेगा परिवहन का चेहरा

Bihar Taxi Service: सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों की भीड़ में, अब एक नया सारथी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें