spot_img

आईसीसी टी-20 विश्व कप : भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और इंग्लैंड सेमीफाइनल में

spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम टी 20 विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अंतिम चार में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद पहुंचने वाली तीसरी टीम और ग्रुप 2 से पहली टीम बन गई है। अब भारत का मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से होगा। पहला सेमीफाइनल नौ जबकि दूसरा दस नवंबर को खेला जाएगा।

- Advertisement -

इससे पहले नीदरलैंड ने अपने आखिरी सुपर-12 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 13 रनों से हराकर रविवार को एडिलेड ओवल में चल रहे टी 20 विश्व कप का बड़ा उलटफेर किया।

- Advertisement -

इस हार के साथ दक्षिण अफ्रीका के पांच मैचों में दो जीत के साथ पांच अंक हो गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया था। इसके अलावा, वे अपने अंतिम दो मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड से हार गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार के जेलों में RAID....सुन लो अपराधगर्दों आ चुके हैं पगड़ीधारी सीएम सम्राट, चौधरी का एक्शन, जेलों में हड़कंप, चप्पे-चप्पे की तलाशी, क्या मिला Bihar Jail Raids?

भारत इस समय चार मैचों में तीन जीत के बाद छह अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। उनकी एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई थी।

इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही सेमीफाइनल की चारो टीमें निर्धारित हो गई हैं। इन चारों टीमों में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड शामिल हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने नजमुल हसन शान्तो के 54 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाए। शान्तो के अलावा अफीफ हुसैन ने 24 और सौम्य सरकार ने 20 रन बनाये। पाकिस्तान की तरफ से शाहिन शाह अफरीदी ने 4, शादाब खान ने 2, हारिस रऊफ और इफ्तिखार अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में पाकिस्तान ने 18.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 32, शान मसूद ने नाबाद 24 और बाबर आजम ने 25 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से नसुम अहमद,शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान और शहादत हुसैन ने 1-1 विकेट लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...