spot_img

टूटी मिली रेल पटरी, बाल-बाल बची नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन

spot_img
- Advertisement -

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर शुक्रवार को रेल पटरी के क्रैक होने से सहरसा से नई दिल्ली जा रही 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपलाइन से गुजरने वाली थी, इसी दौरान लाखो और दनौली फुलवरिया स्टेशन के बीच गश्त कर रहे की-मैन की नजर पोल संख्या 155/01 के समीप टूटी हुई पटरी पर गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर शुक्रवार को 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। सहरसा से नई दिल्ली जा रही इस ट्रेन के रूट में रेल पटरी में दरार आ गई थी। दरार इतनी अधिक थी कि गंभीर हादसा हो सकता था। ट्रेन को काफी नजदीक आने के बाद रोका जा सका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Minor Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म में अभियुक्त को 10 साल की सजा, 1 लाख मुआवजा

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपलाइन से गुजरने वाली थी, इसी दौरान लाखो और दनौली फुलवरिया स्टेशन के बीच गश्त कर रहे की-मैन की नजर पोल संख्या 155/01 के समीप टूटे हुए पटरी पर गई। जिसके बाद आनन फलन में लाल झंडा दिखाया गया। तब तक ट्रेन काफी करीब आ चुकी थी।

इसके बाद आनन-फनन में लाल झंडा दिखाया गया। लेकिन तब तक ट्रेन काफी करीब आ चुकी थी, लेकिन लाल झंडा पर नजर पड़ते ही ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया और सूचना कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमा में हड़कंप मच गया।

इसके बाद में पहुंचे रेल कर्मियों ने डेढ़ घंटे से भी अधिक कोशिश के बाद रेलवे लाइन को अस्थाई रूप से ठीक कर रुकी हुए वैशाली सुपरफास्ट को 10.20 बजे रवाना कराया। इसके बाद सभी ट्रेनों को कॉशन के आधार पर काफी धीमी गति से मौके पर से पास कराया जा रहा है।

इस दौरान राज्यरानी एक्सप्रेस जहां दनौली फुलवरिया स्टेशन पर रुकी रही। वहीं कटिहार इंटरसिटी सहित अप लाइन की अन्य ट्रेन भी विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रही। गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Big News: अनुकंपा नियुक्ति पर Patna High Court का बड़ा फैसला, क्या आय का स्रोत होने पर भी मिलेगी नौकरी?

फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर जुटे हुए हैं। इस संबंध में रेल अधिकारी अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। लेकिन संभावना जताई जा रही है सुबह में ट्रेन गुजरने के बाद पटरी टूटी है। रेलकर्मी का कहना है की ठंड के मौसम में तकनीकी कारणों से ऐसी घटना होती है। लेकिन टूटी हुई पटरी की स्थिति बता रही है कि यह साजिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार वित्तीय समीक्षा, सीएम सम्राट चौधरी ने कसी विभागों की नकेल, कहा -वित्तीय अनुशासन लाओ और राजस्व बढ़ाने के लिए नए रास्ते तलाशो

फिलहाल रेलवे के अधिकारी पटरी टूटने के मामले की जांच कर रहे हैं, उसके बाद ही इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बार-बार आग लगने से रेलवे हलकान, अब जंक्शन को बनाया जाएगा ‘फायर प्रूफ’

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार हो रही आग की घटनाओं ने रेलवे...