बेनीपुर। जंगली जानवरों के आतंक से बरसों से न केवल किसान परेशान हैं बल्कि अब आम राहगीरों को भी राह चलना मुश्किल हो गया है । एक ओर जहां जंगली नीलगाय एवं सूअर द्वारा फसल को काफी क्षति पहुंचा रही है।
वहीं राह चलते राहगीरों पर भी हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर रहे हैं। पिछले 5 वर्षों से बेनीपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों में नीलगाय ,सूअर एवं बंदर फसल को व्यापक पहुंचा रहे हैं। जिसके कारण किसान मक्का, अरहर, शकरकंद ,आलू ,धनिया सहित कई अन्य फसल करने से कतरा रहे हैं।
क्योंकि, उक्त फसल पकने से पूर्व ही यह जंगली जानवर इसे तहस-नहस कर डालते हैं। दूसरी ओर बीती देर शाम कल्याणपुर से बहे आ रहे सुमन कुमार पिता चन्द्रशेखर यादव जो बहेरी थाना के ब्लॉठ गांव के निवासी हैं अपने मोटरसाइकिल से आ रहे थे।
इसी बीच नीलगाय के झूंड ने उन्हें ऐसी जबरदस्त ठोकर मारी कि मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनका ब्रेन हेमरेज हो गया। जिससे पीड़ित होकर वे दरभंगा के निजी नर्सिंग होम में जीवन मौत संघर्ष कर रहे हैं।
दूसरी ओर पैक्स अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष श्याम चंद्र यादव ने जिला पदाधिकारी से जंगली जानवरों को मारने का निर्देश अविलंब जारी करने की मांग की है, जिससे कि हम किसानों के साथ-साथ राहगीर भी राहत की सांस ले सके।

















