इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रविवार को एमसीजी में होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल और अगले दिन ‘रिजर्व डे (सुरक्षित दिन)’ दोनों दिनों में बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे इन दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता है। इस समय मेलबर्न में रविवार को बारिश की 95 प्रतिशत संभावना है, जिसमें 25 मिली मीटर तक बारिश हो सकती है।
इधर, भारत के लिए हारने के बाद बड़ी खबरी है। टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद भारतीय टीम पर करोड़ों रुपए की धनवर्षा होगी। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टूर्नामेंट के प्राइज पूल का खुलासा किया था। इस टूर्नामेंट में कुल 5.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि बांटी जाएगी। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह राशि लगभग 45.67 करोड़ रुपए की है। आइए जानते हैं भारत को कितने करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा।
भारत के अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल से केन विलियमस की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम भी बाहर हुई है। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान ने हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को 0.4 मिलियन डॉलर (लगभग 3.26 करोड़ रुपए) की इनामी राशि दी जाएगी। वहीं विजेता और उप-विजेता पर और अधिक पैसों की बरसात होगी।
‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ की खबर के अनुसार मौसम विभाग का कहना है, ‘बारिश आने की संभावना बहुत ज्यादा (करीब 100 प्रतिशत) है। गरज के साथ तेज बारिश पड़ने की संभावना काफी अधिक है।’
दुर्भाग्य से मैच के लिए सोमवार को रखे गये ‘रिजर्व डे’ में भी बारिश की संभावना 95 प्रतिशत है, जिसमें पांच से 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
फाइनल के लिए टूर्नामेंट का नियम कहता है कि नॉकआउट चरण के मैच में प्रत्येक टीम को कम से 10 ओवर खेलने जरूरी है। अगर बारिश से दोनों दिन का खेल नहीं हो पाता तो इंग्लैंड और पाकिस्तान को ट्राफी साझा करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

















