spot_img

दरभंगा के जाले में रातभर ठंड में सिकुड़ते रहे दोघरा लतरहा महावीरी झंडा महोत्सव में उपद्रव में दर्ज FIR हटाने की मांग करने वाले, आज सुबह से व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान में ताला जड़ दिया साथ, मगर बहुत बड़ी बात कह दी BDO दीनबंधु दिवाकर ने

spot_img
- Advertisement -

फोटो कैप्शन : जाले के दोघरा महावीरी झंडा महोत्सव के दौरान हुए उपद्रव के बाद बीडीओ की ओर से दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए,दोघरा स्थित महावीरी झंडा महोत्सव स्थल पर धरना दूसरे दिन भी जारी है,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। बीते एक नवंबर को दोघरा लतरहा महावीरी झंडा महोत्सव में हुए उपद्रव मामले में बीडीओ दीनबंधु दिवाकर की ओर से दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर दोघरा महावीरी झंडा महोत्सव स्थल पर स्थानीय नागरिकों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में 9 मई को लोक अदालत, जानिए आम जनता को कैसे मिलेगा इसका फायदा

 

- Advertisement -

 

धरना प्रदर्शन के समर्थन में शुक्रवार को दूसरे दिन भी दोघरा लतराहा बाजार के व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा। साथ ही, धरना स्थल पर पहुंच कर धरणार्थियों की मांगों के समर्थन में बैठे।

 

 

वहीं, ठंड के बाबजूद धरना स्थल पर धरणार्थी सैकड़ों की संख्या में पूरे रात धरना स्थल पर डटे हुए हैं। धरणार्थियो का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र कुमार एवम पवन मेहता ने संयुक्त रूप से बताया कि बीते 1 नवंबर को आयोजित 67 वीं महावीरी झंडा महोत्सव के दौरान आपस में हुई झड़प के घंटों बाद बीडीओ दीनबंधु दिवाकर एवम थानाध्यक्ष महोत्सव स्थल पर पहुंचकर निर्दोष लोगों के साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर में गंगा महोत्सव: मिथिला की पावन धरती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

 

 

वहीं, निर्दोष लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज किया है। जब तक इन निर्दोष लोगों के ऊपर कराए गए प्राथमिकी वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

दूसरी ओर, बीडीओ  दीनबंधु दिवाकर ने कहा है कि झंडा महोत्सव में पहुंचे उपद्रवकारियो ने उनकी सरकारी गाड़ी पर हमला कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। वही स्थानीय थाना चौकीदार एवम पुलिस जवानों के साथ अन्य महावीरी झंडा पर पत्थरबाजी कर कई जवानों को घायल किया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Model School Admission 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए 30 अप्रैल तक करें आवेदन

 

वहीं, गुरुवार को दोघरा हाट पर धरना आयोजित कर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने इस आलोक में जिला पदाधिकारी को इस आलोक में प्रतिवेदन भेजा है। पढ़िए प्रतिवेदन में क्या है…

दरभंगा के जाले में रातभर ठंड में सिकुड़ते रहे दोघरा लतरहा महावीरी झंडा महोत्सव में उपद्रव में दर्ज FIR हटाने की मांग करने वाले, आज सुबह से व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान में ताला जड़ दिया साथ, मगर बहुत बड़ी बात कह दी BDO दीनबंधु दिवाकर ने

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बार-बार आग लगने से रेलवे हलकान, अब जंक्शन को बनाया जाएगा ‘फायर प्रूफ’

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार हो रही आग की घटनाओं ने रेलवे...