spot_img

बिहार में चुनाव की बज गई डुगडुगी…2682 पंचायतों के 2682 पदों पर होगा 2 फरवरी को मतदान

spot_img
- Advertisement -

 त्रिस्तरीय पंचायतों में उप चुनाव कराने की घोषणा हो गयी है। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायतों में उपचुनाव के लिए घोषणा के साथ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सूचना में कहा गया है कि 2682 पदों पर दो फरवरी 2023 को मतदान कराया जाएगा। तीन फरवरी को मतों की गिनती होगी। आयोग ने 24 दिसंबर 2022 को मतदाता सूची का प्रकाशन और 28 दिसंबर को मुद्रण कराने की तारीख तय की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पंचायत आम चुनाव के बाद यह पहला उपचुनाव

पंचायत उपचुनाव के संबंध में आयोग सचिव मुकेश सिन्हा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही आयोग ने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को भी सूचित कर दिया है। पंचायत आम चुनाव के बाद यह पहला उपचुनाव है। 10 जनवरी 2023 को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन का काम 11 से 18 जनवरी 2023 तक चलेगा।

इसके लिए अधिसूचना 10 जनवरी को जारी की जाएगी। साथ ही नामांकन का सिलसिला 11 से 18 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 21 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 23 जनवरी तक अभ्यर्थी नाम वापस लेने की तिथि निश्चित की गई है। इसी दिन अंतिम रूप से उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आयोग द्वारा किया जाना तय किया गया है।

आयोग ने 15 जून 2022 तक के खाली पड़े पदों को चिह्नित कर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम तय किया है। इस आधार से जिला परिषद सदस्य के चार, पंचायत समिति सदस्य के 26, ग्राम पंचायत मुखिया के 29, ग्राम कचहरी सरपंच के 35, ग्राम पंचायत सदस्य के 266 और ग्राम कचहरी पंच के 2322 यानी कुल 2682 पद खाली हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार नगर निकाय चुनाव: सशक्त स्थायी समिति का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना

 

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार कुल 2682 पदों पर दो फरवरी को मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती तीन फरवरी को होगी। इसके लिए अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होगी।

 

आयोग के अनुसार नामांकन का क्रम 11 से 18 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 21 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 23 जनवरी तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन अंतिम रूप से उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा आयोग करेगा। उल्लेखनीय है कि पंचायत आम चुनाव के बाद यह पहला उपचुनाव है।

यह भी पढ़ें:  बिहार नगर निकाय चुनाव: सशक्त स्थायी समिति का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना

 

मतदाता सूची का प्रकाशन होगा 24 दिसंबर को

24 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन और 28 दिसंबर को मुद्रण कराने की तिथि आयोग ने तय की है। इस संबंध में आयोग सचिव मुकेश सिन्हा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही आयोग ने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को भी सूचित कर दिया है।

 

फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव को लेकर फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिये हैं। आयोग के निर्देशानुसार सूची का अंतिम प्रकाशन 24 दिसंबर तक कर लिया जाएगा। पंचायत चुनाव 1 जनवरी 2022 के अर्हता तिथि पर तैयार किए जा रहे मतदाता सूची के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने 24 दिसंबर तक मतदाता सूची छपवाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार नगर निकाय चुनाव: सशक्त स्थायी समिति का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना

 

रिक्त पदों को किया गया चिह्नित

आयोग ने 15 जून 2022 तक रिक्त पदों को चिह्नित कर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम तय किया है। इस आधार से जिला परिषद सदस्य के चार, पंचायत समिति सदस्य के 26, ग्राम पंचायत मुखिया के 29, ग्राम कचहरी सरपंच के 35, ग्राम पंचायत सदस्य के 266 और ग्राम कचहरी पंच के 2322 यानी कुल 2682 पद रिक्त हैं।

 

सीवान में सबसे अधिक और गया सबसे कम पद है रिक्त

आयोग ने इसे लेकर जिलों को सूची भेजी है। जिसके अनुसार उपचुनाव के सर्वाधिक 187 पद सीवान जिले में रिक्त हैं।गया जिले में 166, मधुबनी में 153, सारण में 149, पटना में 138, नालंदा में 117 और दरभंगा जिले में 116 पद रिक्त हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार नगर निकाय चुनाव: सशक्त स्थायी समिति का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना

बिहार नगर निकाय चुनाव: बिहार की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट आ गई...

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...