spot_img

दो कट्टर विरोधी परिवारों का होगा मिलन… तेजस्वी यादव से आज मिलेंगे आदित्य ठाकरे, राहुल के बाद तेजस्वी से यह मुलाकात है बेहद खास…

spot_img
- Advertisement -

शिवसेना-यूबीटी नेता और महा विकास अघाड़ी सरकार में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे आज पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। ठाकरे मुंबई से पटना के लिए निकल चुके हैं। इधर, आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव की मुलाकात की खबर से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए एक कदम के रूप में इस मुलाकात को देखा जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शिवसेना संस्थापक बाला ठाकरे के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे आज दोपहर पटना पहुंचेंगे। वह सबसे पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। उनके साथ अनिल देसाई और प्रियंका चतुर्वेदी भी होंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Student Protest पटना छात्र आंदोलन: नेहा बोरा ने सरकार को दी खुली चुनौती, 29 तक रिहा करो वरना बिहार में 'जंतर-मंतर' होगा!

इससे पहले आदित्य ने कहा कि तेजस्वी यादव मेरी उम्र के हैं। हम हमेशा से  फोन पर बात करते रहे हैं। जब हम सरकार में थे, तब भी उनसे बात होती थी। जब वह विपक्ष में थे, तब भी हमारी बातचीत जारी थी। आज हम पहली बार मिलेंगे। हम पर्यावरण, उद्योग, जलवायु संकट सहित अच्छे काम के बारे में चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Patna Park Development पटना को मिलेंगे 3 नए पार्क: 4.76 करोड़ से बदल जाएगी शहर की रौनक!

 

आदित्य ठाकरे आज बिहार पहुंचेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं की बैठक  होगी। इसे उस विपक्षी एकता की कवायद के तौर पर भी देखा जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी समय से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

वहीं आदित्य ठाकरे ने कहा है तेजस्वी यादव और मेरी उम्र लगभग समान ही है इसलिए विचार एक जैसे हो सकते हैं। जब तेजस्वी यादव बिहार में विपक्ष में थे और हम महाराष्ट्र मे सत्ता में थे तब भी मेरी और तेजस्वी की फोन पर बातचीत होती थी। मेरी और तेजस्वी यादव की बैठक को कोई थर्ड फ्रंट ना माने।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सऊदी अरब में पति खोने वाली महिला को DM Kaushal ने सौंपी ₹1.48 लाख की मदद, दरभंगा में परिवार को मिली राहत

उन्होंने कहा, बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में उनकी पार्टी बहुत अच्छा काम कर रही है। जनता के लिए , किसानों के लिए, पर्यावरण के लिए उसी पर बातचीत करने के लिए में बिहार में तेजस्वी यादव से मिलने जा रहा हूं।

प्रियंका चतुर्वेदी के अनुसार वह लोग करीब तीन घंटे पटना में रहेंगे। आदित्य ठाकरे दोपहर का भोजन तेजस्वी यादव के साथ करेंगे। राजनीतिक प्रेक्षक आदित्य और तेजस्वी की मुलाकात को अहम मान रहे हैं।उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव और बाल ठाकरे एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच कभी ऐसी मुलाकात नहीं हुई।
फोटो साभार पीटीआई

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics

दरभंगा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत -लव मैरिज के 5 महीने बाद ही ‘मौत’! बहन से बात के कुछ घंटे बाद मिली काजल...

Darbhanga Dowry Murder: दरभंगा में प्रेम विवाह के पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस न#DarbhangaNews,#DowryMurder,#BiharCrime

सावन अभी दूर, पर पटना में ‘बोल बम’ की गूंज: क्यों महावीर मंदिर में उमड़ पड़े कांवड़िए?

Patna News: पटना में सावन शुरू होने से पहले ही महावीर मंदिर में 'बोल बम' के जयकारे गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर#PatnaNews,#Sawan2024,#MahavirMandir

मधुबनी में पिस्टल दिखाकर 2 लाख लूटे, पिस्टल लहराते अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, एक को पकड़ा, दूसरा फरार!

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में एसबीआई सीएसपी केंद्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने एक ब#BiharCrime,#MadhubaniLoot,#CSPRobbery