spot_img

बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला में CBI की बड़ी कार्रवाई, DRDA के क्लर्क अरुण कुमार गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला में सीबीआई के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को तिलकामांझी के रहने वाले अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने डीआरडीए के निलंबित क्लर्क अरुण कुमार को भागलपुर के तिलकामांझी के न्यू प्राणवती लेन के गली नंबर 8 में स्थिति उसके घर से गिरफ्तार किया है। अरुण कुमार को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम उसे लेकर सदर अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए लेकर गई।

 

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में Convocation Ceremony राज्यपाल ने बांटे मेडल और डिग्रियां, 443 छात्र हुए पास

 

अब सीबीआई उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी की मांग करेगी। अरुण कुमार की गिरफ्तारीबिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला में CBI की बड़ी कार्रवाई, DRDA के क्लर्क अरुण कुमार गिरफ्तार सीबीआई ने शुक्रवार को ही की। क्लर्क अरुण कुमार पर DRDA खाते से अवैध निकासी मामले में आरोप लगे हैं। आरोप है कि अरुण कुमार से जब ट्रांजेक्शन के बाउचर मांगे गये थे, जिसका जिक्र कैश बुक में था, तो वो उसे नहीं दिखा सके थे।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: नवगछिया का Land Dispute Murder भाई ने भाई को मारा, लाश को पानी की टंकी में डाला, पढ़िए सधुवा की 'लालच'

 

अरुण कुमार पहले डीआरडीए के साथ साथ रेवेन्यू विभाग का भी क्लर्क हुआ करते थे। सृजन घोटाले के बाद सीबीआई ने इन्हें भी आरोपी बनाया था और कोर्ट के द्वारा इनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद लगातार सीबीआई की टीम इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। आज इन्हें इनके आवास से सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: 'लालू यादव CM नहीं बन पाते अगर नीतीश कुमार साथ न होते', सदन में सम्राट चौधरी का तेजस्वी को दो टूक जवाब

इससे पहले बुधवार को सीबीआई की टीम ने लोकल पुलिस के साथ आधा दर्जन से ज्यादा सार्वजनिक स्थानों पर पब्लिक नोटिस चिपकाया था। वहीं, घोटाले की फरार चल रही मुख्य आरोपी रजनी प्रिया की तलाश में भी सीबीआई की टीम उसके संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...