spot_img

अपराधियों ने उसके शरीर में लगा दी आग, वह चिखता-चिल्लाता रहा…मगर जब लोग पहुंचे वह राख बन चुका था…खेत में जिंदा जलाकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के डीसनरी गांव के समीप एक युवक गोपाल कुमार को अपराधियों ने जिंदा जलाकर मार डाला। उसकी अधजली लाश वहीं एक खेत में मिली है। जिंदा जलाकर हत्या से पूरे गांव में दहशत है। वहीं, गोपाल के माता पिता दिनेश साह और रूको देवी का रोरोकर बुरा हाल है। पिता जिच्छो पोखर आर्दश नगर गांव के रहने वाले दिनेश साह ने बताया कि मेरे मजदूर बेटे ने किसका क्या बिगाड़ा था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: सुल्तानगंज अफसर गोलीकांड: CID के DIG जयंत कांत ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पढ़िए रामधनी की पत्नी उप सभापति नीलम देवी और नया मोड़

जानकारी के अनुसार, दिनेश साह के छोटे पुत्र गोपाल कुमार गैस फेरी का काम करता था। कल अपने दोस्त खाजा के साथ निकला था, जो घर वापस नहीं लौटा। लौटा तो उसकी लाश। इस बीच दिनेश के बड़े बेटे गोविंद कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मगर हुआ क्या यह पढ़िए

- Advertisement -

गोपाल को जब अपराधियों ने आग लगा दी तो वह तड़पता-चीखता चिल्लाता रहा मगर उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। जब तक लोग समझते वह जलकर राख हो चुका था। घटना रविवार रात की है। इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मचा है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है जिसके बाद छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News: राजकीय सम्मान और हर आंखें नम... सुल्तानगंज के शहीद अफ़सर की अंतिम विदाई... देखिए तस्वीरों से LIVE

भाई गोविंद ने कहा कि गोपाल के साथ धोखा हुआ है। षड्यंत्र से उसे जिंदा जलाकर मारा गया है। गोपाल की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह गैस फेरी का काम किया करता था और रोज की तरह शाम में घर आ जाता था। गोपाल के घर वापस नहीं आने पर हम लोग काफी खोजबीन करने लगे जब पता चला तो हम लोगों ने उसकी जली हुई लाश को देखी। इधर, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: आंधी बनी काल! पेड़ गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों ने ठुकराया पोस्टमार्टम

Darbhanga News: बुधवार की रात दरभंगा में कहर बनकर आई तेज आंधी ने एक...

Bihar Education News: ‘ बदल गया पैटर्न…’ अब नई किताबों से पढ़ेंगे 11वीं-12वीं के छात्र, 20 मई तक मिलेंगी नई किताबें, जानिए

Bihar Education News: बिहार के सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं के छात्रों...

Bihar Police Encounter: बिहार में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे का हत्यारा ढेर, लगातार दूसरे दिन पुलिस का ‘ऑपरेशन...

Bihar Police Encounter: बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्राट सरकार की पुलिस...