spot_img

दरभंगा विवि थाने की CCTV के बीच से श्यामा मंदिर के बाहर DTO ऑफिस के ऑपरेटर की बाइक ले उड़े अपराधी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के श्यामा माई मंदिर गेट के निकट से शनिवार की शाम एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया हैं। मोटरसाइकिल चोरी को लेकर थाना में मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

चोरी गई लाल रंग के अपाचे बाइक डीटीओ कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर निर्मल कुमार सिंह की हैं। उनके भाई सुपौल जिला अंतर्गत त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बहेरवा निवासी सुमित कुमार सिंह शनिवार को मंदिर परिसर के बाहरी गेट पर गाड़ी लगाकर मंदिर पूजा करने गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा स्नातकोत्तर शिक्षा: ग्रामीण छात्रों के लिए बड़ा तोहफा, बिलट महथा कॉलेज में शुरू हुई PG की पढ़ाई

पूजा कर जब लौटे तो अपाचे गाड़ी गायब थी। हालांकि इस चोरी की घटना को लेकर थानाध्यक्ष सीसीटीवी केमरा खंगाल रहें हैं। ऐसा माना जा रहा हैं कि चोर की गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार, श्यामा माई मंदिर में कई कैमरे लगे हुये हैं, जिसकी निगेहबानी थाना परिसर से होती हैं। ऐसे में मोटरसाइकिल की चोरी चोर के हौसले को दर्शाता हैं। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि चोरों पर उनकी नजर हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें बाकी जगहों का हाल

Bihar Weather: बिहार के मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है।...

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...