spot_img

सिंहवाड़ा बिजली विभाग का कर्मठ और लोकप्रिय मानव बल Krishna Mohan का निधन, शोक में डूबा हर घर

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा से एक बड़ी दु:खद खबर आ रही है। सिंहवाड़ा बिजली विभाग के कर्मठ और लोकप्रिय मानव बल कृष्ण मोहन राय का निधन हो गया है। ड्यूटी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और तत्काल उसकी मौत हो गई। हालांकि, आनन-फानन में उसे लेकर परिजन और अन्य बिजली विभाग से जुड़े कर्मियों ने उसे सिंहवाड़ा पीएचसी ले गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसकी मौत की खबर से संपूर्ण सिंहवाड़ा स्तब्ध है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शादी से पहले कुशेश्वरस्थान में Bike Accident भीषण टक्कर, युवक की मौत, शादी से पहले घर में पसरा मातम

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय सतंन राउत के पुत्र कृष्ण मोहन राय अपने घर रामपुरा से ड्यूटी के लिए निकला। सबसे पहले वह सिंहवाड़ा पावर हाउस गया जहां उसने हाजिरी लगाई और फिर कटासा अपने कर्म क्षेत्र की ओर निकल पड़ा। इस दौरान वह अपने हेड और रीडर और नव निर्वाचित मुख्य पार्षद प्रेम कुमार से मिलने पहुंच गया।

- Advertisement -

वहां से वह निकलकर कटासा यह कहकर निकला कि वहां से दस मिनट में लौट रहे हैं। इस दौरान कटासा पहुंचकर वह सीयाराम से मिला। कृष्ण कुमार को कुछ तकलीफ हो रही थी। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल अन्य मानव बल निसारूल को फोन पर दी। निसारूल ने इसकी जानकारी एक अन्य मानव बल जमशेद को दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा LNMU में 'व्यावसायिक अनुसंधान' पर 5 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, पढ़िए संकायाध्यक्ष प्रो. एचके सिंह ने क्या बताया

आनन-फानन में परिजनों को इसकी सूचना दी गई। और सब मिलकर कृष्ण मोहन को लेकर सिंहवाड़ा पीएचसी पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसकी मौत की खबर से पूरा सिंहवाड़ा सन्न रह गया था। तत्काल शव को लेकर परिजन और अन्य बिजली कर्मी उसे लेकर सिंहवाड़ा थाना पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे लेकिन परिजनों और ग्रामीणों की आपसी राय के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

इधर, परिवार में कोहराम मचा है। उसके छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। घर की माली हालत एकदम खराब है। ऐसे में ग्रामीणों ने विभाग से भरपूर सहायता की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें बाकी जगहों का हाल

Bihar Weather: बिहार के मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है।...

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...