spot_img

बिहार कैबिनेट के मंत्रियों ने संपत्ति का दिया ब्यौरा…जानिए मंत्री संजय झा, मदन सहनी, ललित यादव के पास कितने की है संपत्ति, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी कितने करोड़ के मालिक

spot_img
- Advertisement -

साल 2022 के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा जारी किया है। नीतीश सरकार के मंत्रियों की तरफ से जो संपत्ति ब्योरा दिया गया है उसके मुताबिक नीतीश और तेजस्वी से ज्यादा संपत्ति कैबिनेट में शामिल दूसरे चेहरों के पास है। हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि दरअसल मुख्यमंत्री के साथ-साथ उनके कैबिनेट के दूसरे सहयोगियों के पास कुल कितनी संपत्ति है।

- Advertisement -

वर्ष 2022 के अंतिम दिन शनिवार को इसका ब्योरा बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई है। इसके मुताबिक संपत्ति के मामले में सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा समृद्ध उनके कई मंत्री हैं। मुख्यमंत्री के पास जहां 12 गायें और दस बाछा-बाछी हैं। वहीं, दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 16 लाख 68 हजार की चल और 58 लाख 85 हजार की अचल संपत्ति है। चल संपत्ति में नकद 28,135, बैंक में 50 हजार और एक लाख चार हजार 600 की ज्वेलरी भी है। 12 गायें और दस बाछा-बाछी हैं। 11 लाख 32 हजार की एक कार है। दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत खरीदते समय 13.78 लाख थी, जिसकी बाजार कीमत अभी बढ़कर 58 लाख 85 हजार हो गई है। उनके पास यह एक मात्र अचल संपत्ति है। 13 हजार की एक एक्सरसाइज साइकिल है।

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के छह बैंक खातों में 65 लाख जमा हैं। राज्य सरकार के मंत्रियों में तीन के पास 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं, महिला मंत्री में शीला कुमारी और उनके पति के पास छह करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पास 75 हजार नकदी तो उनकी पत्नी राजश्री के पास सवा लाख है। बैंक से कोई लोन नहीं है। छह बैंक खातों में तेजस्वी के पास 65 लाख जमा है। बॉंड, शेयर में पांच लाख 38 हजार जमा है। तेजस्वी के पास 200 ग्राम सोना है, जबकि राजश्री के पास 480 ग्राम सोना व दो किलो चांदी है। पटना व गोपालगंज में खेती की जमीन है। लगभग सवा दो करोड़ की गैरकृषि योग्य भूमि है। पढ़िए पूरी खबर

सीएम और डिप्टी सीएम के साथ-साथ 29 मंत्रियों ने साल के अंतिम दिन अपनी संपत्ति का जो ब्योरा सामने रखा है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कुल संपत्ति 75.53 लाख रुपए की है। मुख्यमंत्री के पास चल संपत्ति 16.68 लाख की और अचल संपत्ति 58.85 लाख की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार भी है उनके पास दो सोने की अंगूठी भी है साथ ही साथ संसद विहार कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी द्वारिका दिल्ली में एक फ्लैट भी है।

 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी कुल संपत्ति के बारे में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनके पास 5.27 करोड़ की संपत्ति है। चल संपत्ति 1.34 करोड़ और अचल संपत्ति 3.93 करोड़ की है। तेजस्वी यादव के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है। उनकी पत्नी को मिला दे तो तेजस्वी और राज श्री के पास कुल 680 ग्राम सोना है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास फुलवारी में 3 बीघा खेती की जमीन है गोपालगंज में भाई के साथ संयुक्त रूप से 2 बीघा जमीन है इसके अलावे तेजस्वी के पास सगुना और धन और गांव में आवासीय जमीन चितकोहरा और गोपालगंज में भाई तेजप्रताप यादव के साथ जमीन भी शामिल है तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों भाइयों के साथ मिलाकर कुल 17 कट्ठे से ज्यादा आवासीय जमीन है।

यह भी पढ़ें:  Nishant Kumar News: अब जेडीयू के नारे बदलेंगे...निशांत कुमार ने JDU प्रवक्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- नीतीश की उपलब्धियां गिनाओ, पढ़िए जय और तय

 

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बड़े भाई और सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव के पास कुल संपत्ति 3.25 करोड रुपए की है। तेज प्रताप के पास चल संपत्ति 1.49 करोड़ और अचल संपत्ति 1.76 करोड रुपए की है। हालांकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी ज्यादा संपत्ति बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के पास है। अशोक चौधरी के पास कुल संपत्ति 5.95 करोड़ रुपए की है। इसमें 4.13 करोड़ की चल संपत्ति और 1.82 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास 2.20 करोड़ की कुल संपत्ति है जबकि विजेंद्र यादव के पास 2.71 करोड़ की कुल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE 4.0: इंतजार खत्म! Good News इस तारीख को जारी होगा नोटिफिकेशन, 46,882 शिक्षकों की होगी बहाली

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के पास कुल संपत्ति 15.54 करोड़ की है। परिवहन मंत्री शीला कुमारी के पास 6.10 करोड़ की संपत्ति है मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार के पास 6.25 करो रुपए की कुल संपत्ति है जबकि कानून मंत्री शमीम अहमद के पास से 5.31 करोड की कुल संपत्ति है राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के पास कुल संपत्ति 25.3 दो करोड़ की है मंत्री सुमित कुमार सिंह के पास कुल संपत्ति 5.78 करोड़ की है खान भूतत्व मंत्री डॉ रामानंद यादव के पास 13.9 10000000 सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के पास 11.38 करोड़ कुमार संजीत के पास 8.75 करोड़ की संपत्ति है मंत्री संतोष कुमार सुमन के पास 3.79 करोड़ की कुल संपत्ति है।

बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह के पास कुल संपत्ति 2.40 करोड रुपए हैं। इनके पास चल संपत्ति 1.13 करोड़ रुपए हैं। जबकि अचल संपत्ति 1.27 करोड़ रुपए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के पास 5.78 करोड रुपए कुल संपत्ति है। के पास चल संपत्ति 1.42 करोड़ रुपए अचल संपत्ति 4.36 करोड रुपए हैं। खान भूतत्व मंत्री डॉ रामानंद यादव के पास कुल संपत्ति 13.91 करोड़ रूपए है। जिसमें चल संपत्ति 91 लाख अचल संपत्ति 13 करोड़ रुपए हैं। सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के पास कुल संपत्ति 11.38 करो रुपए है जिसमें चल संपत्ति 1.92 करोड़ और अचल संपत्ति 9.46 करोड़ रुपया है। इसके साथ ही बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सरबजीत के पास कुल संपत्ति 8.75 करोड़ रूपया है। जिसमें से चल संपत्ति 2. 31 करोड़ अचल संपत्ति 6.44 करोड़ रूपए है।

वही, पीएचडी मंत्री ललित कुमार यादव के पास कुल संपत्ति कितना है इसका बेवड़ा नहीं दिया गया है लेकिन चल संपत्ति का ब्यौरा उन्होंने 18.12 लाख बताया है। बिहार सरकार इसके साथ सिंह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के पास भी कुल संपत्ति कितना है इसका ब्यौरा नहीं दिया गया है उन्होंने अपना अचल संपत्ति 16. 19 करोड़ बताया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: आज से दीजिए 33 प्रश्नों का जवाब...Bihar में ऐतिहासिक 'Digital Census' का आगाज़, घर बैठे भरें अपनी जानकारी, जानें पूरी प्रक्रिया

इसके साथ ही बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के पास कुल संपत्ति 3.10 करोड़ रूपए है। जिसमें चल संपत्ति 96 लाख अचल संपत्ति 2.14 करोड़ रुपया दर्शाया गया है। पंचायती राज मंत्री मुरारी कुमार गौतम के पास कुल संपत्ति 1.09 करोड़ बताया गया है। जिसमें चल संपत्ति 61.84 लाख और अचल संपत्ति 47.50 लाख बताया गया है। सरकार की पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनीता देवी के पास कुल संपत्ति 1.24 करोड़ पर बताया गया है जिसमें चल संपत्ति 24 लाख और अचल संपत्ति एक करोड़ रुपए बताए गए हैं।

वही बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय के पास कुल संपत्ति 4.62 करोड रुपए बताए गए हैं जिसमें से चल संपत्ति 67.24 लाख और अचल संपत्ति 3.95 करोड रुपए बताए गए हैं। इसके साथ ही लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज के पास कुल संपत्ति 1.2 करोड़ रुपए हैं। जिसमें चल संपत्ति 79.49 लाख रुपए और अचल संपत्ति 1.13 करोड रुपए बताए गए। जबकि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमाल खान के पास कुल संपत्ति 74.76 लाख बताए गए हैं। जिसमें चल संपत्ति 51.76 लाख और अचल संपत्ति 23 लाख बताएं गए हैं।

जबकि आईटी मिनिस्टर के पास कुल संपत्ति 1.15 करोड़ रुपए है। जिसमें चल संपत्ति 45.75 लाख रुपए और अचल संपत्ति 74.48 लाख रुपए बताए गए हैं। वही मत्स्य संसाधन मंत्री मोहम्मद अफाक आलम के पास कुल संपत्ति 1.08 करोड रुपए बताए गए हैं। जिसमें से इनके पास चल संपत्ति 47.53 लाख रुपए दर्ज किया गया है और अचल संपत्ति 61.20 लाख रुपए बताएं गए हैं।

इसके साथ ही बिहार सरकार में सबसे कम संपत्ति वाले मंत्र की बात करें तो श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम का नाम सबसे पहले आता है। इनके पास कुल संपत्ति ₹79 लाख है जिसमें चल संपत्ति 37 लाख और अचल संपत्ति 42 लाख है। राजस्थान पर आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज है इनके पास कुल संपत्ति 57 लाख रुपए बताया गया है। जिसमें चल संपत्ति 56.61 लाख है। अचल संपत्ति के नाम पर 17 जमीन मौजूद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...