
DM हो तो रोहतास के धर्मेंद्र कुमार जैसा और छात्रा हो तो सलोनी कुमारी जैसी…नशा मुक्ति गाने पर वायरल हुई तो डीएम धमेंद्र कुमार ने उसे एक दिन के लिए DEO बना दिया, यानी जिला शिक्षा पदाधिकारी…रोहतास। सलोनी नशा मुक्ति पर गाना गाकर वायरल हो गई है।
यहां रोहतास जिले के तिलौथू स्थित मध्य विद्यालय पतलुका की आठवीं कक्षा की छात्रा सलोनी कुमारी काे एक दिन का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया। छात्रा का नशे के खिलाफ गीत का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने यह निर्णय किया।
सलोनी कुमारी रोहतास के तिलौथू क्षेत्र की रहने वाली है। वह तिलौथू के मध्य विद्यालय पतलूका में आठवीं में पढ़ती है। सलोनी ने अपने स्कूल में शराब पीने से होने वाले नुकसान को लेकर गाना गया था। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद से सभी सलोनी की तारीफ कर रहे हैं। वही रोहतास के जिलाधिकारी श्री कुमार ने भी सलोनी और उनके परिजन को समानित किया है। सलोनी को एक दिन के लिए DEO भी बनाया गया।
DEO बनने के बाद सलोनी ने शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात कही। सबसे पहले रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सलोनी और उनके परिजनों को सम्मानित किया। डीएम और
अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में सलोनी ने ने एकबार फिर से नशा मुक्ति वाला गाना गाया। जिसे सुनने के बाद जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उसकी खुब तारीफ की।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सलोनी की तारीफ करते हुए कहा कि सलोनी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अपने गीत के माध्यम से फैला रही है जो कबीले तारीफ है। बता दें कि सलोनी काफी गरीब परिवार से हैं, जिसको मध्यनजर रखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सीओ को निर्देश दिया है कि सलोनी के परिवार को जमीन उपलब्ध कराया जाए।
छात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, वह नशे को लेकर लगातार गीत गाती है। सभी लोग नशे से दूर रहें और पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी कोशिश है कि विभाग से सलोनी को संगीत के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले। उन्हें विशेष ट्रेनिंग के लिए विशेष शिक्षकों की भी जरूरत होगी तो वह भी विभाग पूरा करेगी।







