spot_img

अलाव वाली मौत : अलाव ताप रहे 7 लोगों को कार ने कुचला…मां-बेटी की मौत, कई की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया से अलाव वाली मौत की खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात सड़क किनारे ठंड से बचने में दो लोगों की जान ले ली गई। इस दौरान आग सेक रहे सात लोगों को कार ने कुचला। इसमें  मां-बेटी फूलो देवी (49) व सावित्री कुमारी (15) की मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर रुप से घायल सुमित्रा देवी (45), कपिल देव मुर्मू (30), प्रियंका देवी (25), आर्यन कुमार (04) व सुशांत कुमार (06) का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

भवानीपुर के सुपौली पंचायत के बभनचक्का संथाली टोला में कड़ाके की ठंड में कपिलदेव मुर्मू के दरवाजे पर पांच लोग अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान रुपौली की तरफ से आ रही बोलेरो ने अनियंत्रित होकर अलाव ताप रहे लोगों को कुचल दिया। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर में उपचार के बाद इन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पूर्णिया के रास्ते में ही दो की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यह हादसा भवानीपुर थाना क्षेत्र के बभन चक्का गांव में रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड-दो के बभनचक्का संथाली टोला में यह घटना हुई। बताया गया कि के एसएच-65 पूर्णिया-टीकापट्टी मार्ग पर घर के आगे दरवाजे पर एक ही परिवार के सात लोग आग ताप रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

 

सड़क से उनके दरवाजे की दूरी लगभग 15 फीट की है। लेकिन इसके बाद भी  घर की सीमा पर लगे बांस के खूंटों को तोड़ते हुए बोलेरो ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले घटनास्थल से 10 मीटर दूर बोलेरो एक दुकान के पास रुकी थी।

 

यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

दस मीटर चलाने के बाद ही बोलेरो इस कदर बेलगाम हो गयी कि मौत बन कर सामने आयी। दरवाजे पर आग ताप रहे सभी व्यक्ति को ठोकर मारते हुए सामने दीवार में जा टकरायी। थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया कि बोलेरो चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया गया है. घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस कब्जे में रखा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...