spot_img

भागलपुर के बहुचर्चित सृजन घोटाले में CBI फिर एक्शन में, मुख्य आरोपी रजनी प्रिया और अमित के घर पहुंची, कर दिया यह काम

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर में बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने एक बार फिर एक्शन लिया है। लगातार जांच के बाद 1900 करोड़ रुपए गबन मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी रजनी प्रिया और अमित कुमार के भागलपुर के तीन मकानों पर इश्तेहार चिपकाया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीबीआई टीम के अधिकारियों ने बताया कि अभी 82 की प्रोसिडिंग के तहत कार्य किया जा रहा है। सृजन घोटाले के मुख्य किंगपिन मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और उनकी बहू रजनी प्रिया है, दोनों के खिलाफ कोर्ट में 82 प्रोसिडिंग है। दोनों के खिलाफ कोर्ट का ऑर्डर भी जारी हुआ है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर BRO का युद्धस्तर पर काम शुरू, 7.8 मीटर पीछे से Bailey Bridge बनाने का फैसला, 10 दिन में बहाल हो सकती है आवाजाही, जानिए पूरी योजना

उसे आज उनके संपत्ति पर चिपका दिया गया है और पब्लिक से अपील भी की जा रही है कि इनके बारे में जो कोई भी जानकारी मिलती है तो उसे लोकल पुलिस या सीबीआई को तुरंत जानकारी दें। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि फिर भी वह लोग कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो 83 की प्रोसिडिंग के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

सीबीआई ने 25 अगस्त 2017 को श्रृजल घोटाले की जांच शुरू की थी। इसमें अभी तक दर्जनों बैंक के अधिकारी से लेकर कलर्क व किरानी अभी भी सलाखों के पीछे हैं। बता दें कि सृजन के खाते में ट्रांसफर की गई सरकारी राशि का बंदरबांट हुआ था।

इस घोटाले में तकरीबन 1900 करोड़ रुपये का घोटाले की बात सामने आई थी। इस सृजन एनजीओ के तहत बहुत बड़ा घोटाला किया गया था। विकास के नाम पर भेजे गए पैसे को एनजीओ के अकाउंट में पहुंचाया गया था। साथ ही सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल किया गया था। सृजन के पैसे को खपाने के लिए कई एनजीओ भी बनाए गए थे। अब सीबीआई सभी पर नकेल कस रही है।

 

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका रेफरल अस्पताल में 'अस्पताल में लापरवाही': बेड से गिरा घायल बुजुर्ग, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

जानकारी के अनुसार, यह दोनों लोग इस घोटाले में आरोपी पाए गए थे। दोनों आरोपी घोटाले की मुख्य आरोपी स्वर्गीय मनोरमा देवी के बेटे और बहु है। कोर्ट ने इन दोनों की पेशी थी। कोर्ट में हाजिर ना होने के बाद दोनों आरोपी के संपत्ति पर कोर्ट ने 10 जनवरी को इश्तेहार चस्पा किया है। हालांकि अब तक इस मामले में कई लोगों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। जिसमे बैंक अफसर से लेकर किरानी शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: रवींद्रनाथ टैगोर के प्रकृति प्रेम, मानववाद और शिक्षा दर्शन पर मिथिला विश्वविद्यालय में गुरुदेव के शाश्वत संदेश को वर्तमान पीढ़ी का दार्शनिक...

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती...

रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने ली शपथ, बिहार कैबिनेट में 21 साल बाद चंपारण का जलवा

रामनगर विधायक: चंपारण की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री...

Lakhisarai Arrest: एससी-एसटी एक्ट का फरार शराब के नशे में दबोचा गया, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Lakhisarai Arrest: लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एससी-एसटी...